W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गाजीपुर बॉर्डर के बंद होने के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा

गाजीपुर बॉर्डर बंद किए जाने के चलते जबरदस्त यातायात जाम लगने के कारण यात्रियों को बृहस्पतिवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

01:15 AM Jan 29, 2021 IST | Shera Rajput

गाजियाबाद प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारी किसानों को बृहस्पतिवार मध्यरात्रि तक यूपी गेट के प्रदर्शनस्थल को खाली करने की चेतावनी दिए जाने के बाद वहां भारी पुलिस बल तैनात रहा। 
बॉर्डर बंद किए जाने के संबंध में दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्विटर पर इस बारे में सूचना साझा की। 
उन्होंने ट्वीट किया, ” गाजीपुर बॉर्डर बंद है। राष्ट्रीय राजमार्ग-24, राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ, रोड नंबर 56,57ए, कोंडली, ईडीएम मॉल, अक्षरधाम और निजामुद्दीदन खत्ता से यातायात को मोड़ा गया है। इलाके में और विकास मार्ग पर भारी ट्रैफिक है।” 
ट्विटर पर भी कई लोगों ने जाम में पिछले एक से दो घंटे तक फंसे रहने की जानकारी दी। 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×