For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

उत्तर प्रदेश में धर्म परिवर्तन के लिए दलित समाज को उकसाने के आरोप में पादरी हुआ गिरफ्तार

रामपुर जिले के सोहना गांव में पुलिस ने एक पादरी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की एक क्रिश्चन पादरी ‘पोलूस मसीह’ प्रलोभन दे कर दलित समाज के लोगों को इकट्ठा कर, धर्म परिवर्तन का उदेश दे रहा था।

01:11 PM Dec 26, 2022 IST | Desk Team

रामपुर जिले के सोहना गांव में पुलिस ने एक पादरी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की एक क्रिश्चन पादरी ‘पोलूस मसीह’ प्रलोभन दे कर दलित समाज के लोगों को इकट्ठा कर, धर्म परिवर्तन का उदेश दे रहा था।

उत्तर प्रदेश में धर्म परिवर्तन के लिए दलित समाज को उकसाने के आरोप में पादरी हुआ गिरफ्तार
रामपुर जिले के सोहना गांव में पुलिस ने एक पादरी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की एक क्रिश्चन पादरी ‘पोलूस मसीह’ प्रलोभन देकर दलित समाज के लोगों को इकट्ठा कर, धर्म परिवर्तन का उपदेश दे रहा था। अक्सर धर्म परिवर्तन की घटनाएं देश में घटती रहती हैं। ऐसी हीं एक घटना सोमवार को पुलिस ने भी साझा किया है। पुलिस ने बताया कि, पादरी पोलूस मसीह को एक ग्रामीण राजीव यादव की शिकायत पर रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया। राजीव यादव ने पुलिस को दी गयी तहरीर में पादरी पर गांव के अनुसूचित जाति (दलित समाज) के लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में राजीव यादव द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पादरी के खिलाफ उत्तर प्रदेश धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा तीन एवं पांच (एक) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Advertisement
थाना प्रभारी को मिली थी सूचना
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ. संसार सिंह ने बताया कि पटवाई थाना प्रभारी हरेंद्र यादव को सूचना मिली थी कि सोहना गांव में सिविल लाइन थाना क्षेत्र का निवासी एक पादरी पोलूस मसीह अनुसूचित जाति के लोगों को इकट्ठा कर उनको धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहा है। एएसपी ने बताया कि उसी गांव के राजीव यादव की शिकायत पर थानाध्यक्ष ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पादरी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसको जेल भेज दिया।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम प्रदेश के प्रमुख अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करने के बाद उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा था, “आगामी 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार है। सभी धर्मगुरुओं के साथ संवाद बनाते हुए शांतिपूर्ण माहौल के बीच क्रिसमस आयोजन मनाने की व्यवस्था हो। यह सुनिश्चित किया जाए, कहीं भी धर्मांतरण की घटना न होने पाये।”
Advertisement
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी रविवार को क्रिसमस पर्व की शुभकामना देते हुए कहा था, ”जबरन हर चीज बुरी होती है और बुरी नीयत से धर्म बदलना और बदलवाना दोनों गलत है।’’
Advertisement
Author Image

Advertisement
×