IPL2022(KKRvsMI): आते ही पैट कमिंस ने दिखाया अपना जलवा, 14 बॉल में ठोक दी फिफ्टी
कमिंस अपना पाकिस्तान दौरा खत्म करने के बाद कोलकाता के लिए पहला ही मैच खेल रहे थे जहाँ उन्होंने मुंबई के छक्के छुड़ा दिए।
12:08 PM Apr 07, 2022 IST | Desk Team
जैसे जैसे IPL आगे बढ़ रहा है उसका रोमांच भी अपनी सीमाएं पार कर रहा है बुधवार को पुणे के MCA स्टेडियम में कोलकाता और मुंबई के बीच हुए मुकाबले में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब पैट कमिंस ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाज़ी से कोलकाता को इस सीजन की तीसरी जीत दिला दी। आपको बता दे कमिंस अपना पाकिस्तान दौरा खत्म करने के बाद कोलकाता के लिए पहला ही मैच खेल रहे थे जहाँ उन्होंने मुंबई के छक्के छुड़ा दिए।
Advertisement
कमिंस ने सिर्फ 14 बॉल में अपनी फिफ्टी पूरी की और पारी की आखरी बाल बनाते हुए अपनी 15वीं बॉल पर भी छक्का जड़ दिया और इस तरह कमिंस ने 15 बॉल पर नाबाद 56 रन बना कर अपनी टीम को IPL की सबसे सफल टीम मुंबई के खिलाफ जीत दिला दी। कमिंस ने अपनी इस पारी में 6 छक्के और 4 चौके लगाए।
कमिंस की इस पारी के बाद सोशल मीडिया में फैंस काफी खुश नज़र आए। उन्होंने कमिंस की पारी और मुंबई की लगातार हार को लेकर तरह तरह के memes शेयर किए। सहवाग ने भी मुंबई के मजे लेते हुए कहा की कमिंस ने मुंबई के मुँह से वड़ा पाव छीन लिया। वहीं हर्षा भोगले को तो कमिंस की इस पारी पर यकीन ही नहीं हो पा रहा। और KKR के मालिक शाहरुख़ खान ने भी टीम की इस जीत के बाद कमिंस की तारीफ में ट्वीट किया।
Advertisement