टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

तैमूर का जन्मदिन मनाने करीना पहुंची पटौदी पैलेस

NULL

03:32 PM Dec 17, 2017 IST | Desk Team

NULL

पटौदी: अपने बेटे तैमूर का जन्मदिन मनाने सैफ अली खान एवं करीना कपूर पटौदी पैलेस पहुंच गए हैं। वे यहां 22 दिसम्बर तक रहेंगे। मालूम हो कि प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सैफ अली खान एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री करीना कपूर खान के बेटे तैमूर का 20 दिसम्बर को पहला जन्मदिन है।

यूं तो तैमूर का हर माह जन्मदिन मनाते आ रहे सैफ एवं करीना कपूर ने यद्यपि तैमूर के पहले जन्मदिन की वर्ष गांठ को घूमधाम से पटौदी पैलेस में मनाने का निर्णय लिया था परंतु पिछले दिनों करीना कपूर के रिश्ते में दादा लगने वाले अभिनेता शशि कपूर के निधन हो जाने के कारण परिवार ने इसे सादे रूप में मनाने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि इस आयोजन में सैफ अली खान एवं करीना कपूर के परिवार के लोगों के साथ साथ केवल उनके कुछ निकटस्थ पारिवारिक मित्र ही भाग लेंगे।

इस आयोजन के लिए पैटौदी पैलेस में पिछले कई माह से तैयारियां चल रही थीं। आज सैफ अली खान आपनी पत्नी करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर एवं तैमूर की दो आया के साथ सांय खुद ड्राईविंग करते हुए पटौदी पैलेस पहुंचे। सैफ नीले चैक वाली शर्ट पहने हुए थे जबकि करीना कपूर उनके बगल वाली सीट पर बैठी हुई थीं। तैमूर की दो आया पीछे बैठी हुई थीं। इधर सैफ अली खान अपने इस प्रवास के दोरान घुड़सवारी भी सीखेंगे। सैफ अली खान को अपनी किसी आने वाली फिल्म में घुड़सवारी भी करनी है।

इसी कारण फरीदाबाद गोल्फ कोर्स से दो घोड़े पटौदी पैलेस में मंगवाए गए हैं। ये घोड़े सैफ अली खान के आने से पूर्व ही एक कैंटर के द्वारा पटौदी पैलेस पहुंचे। सैफ अली खान पैलेस में बनाए गए क्रिकेट मैदान में घुड़सवारी भी करेंगे। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि घड़सवारी करने के लिए पैलेस से बाहर भी आ सकते हैं।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

– अदलखा

Advertisement
Advertisement
Next Article