Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Pati Patni Aur Panga में Abhinav Shukla ने Rubina को क्यों कहा ‘नागिन’? गिनवाईं खामियां

08:55 AM Aug 21, 2025 IST | Tamanna Choudhary

Pati Patni Aur Panga: रियलिटी शो ‘Pati Patni Aur Panga’ शुरू होते ही सुर्खियों में आ गया है। इस शो में सेलेब्रिटी कपल्स अपनी असल जिंदगी के खट्टे-मीठे रिश्ते को दर्शकों के सामने लाकर एंटरटेनमेंट का डबल डोज़ दे रहे हैं। इसी बीच Rubina Dilaik और Abhinav Shukla का रिश्ता एक बार फिर चर्चा में आ गया है। वजह है अभिनव का अपनी पत्नी को ‘नागिन’ कहना।

Advertisement

शो में टास्क के दौरान हुआ बड़ा खुलासा

Pati Patni Aur Panga: आने वाले एपिसोड में एक दिलचस्प टास्क दिखाया जाएगा। इस टास्क के दौरान सभी पतियों को अपनी पत्नी की खूबियां और खामियां बतानी होंगी। यानी पति अपनी पत्नी को इन्साफ के तराजू में तोलेंगे। इस दौरान गुरमीत चौधरी अपनी पत्नी देबिना की खामियां गिनवाते नजर आएंगे, वहीं अभिनव शुक्ला ने अपनी पत्नी रुबीना दिलैक पर मजेदार कमेंट्स किए।

अभिनव ने बताई रुबीना की खामियां

Pati Patni Aur Panga: प्रोमो में देखा जा सकता है कि अभिनव ने सबसे पहले रुबीना की जिद्दी आदत पर बात की। उन्होंने कहा कि रुबीना हर बात पर अड़ जाती हैं और किसी की नहीं सुनतीं। इसके अलावा उन्होंने रुबीना को ‘बॉबी जासूस’ भी कहा। यानी अभिनव का कहना है कि उनकी पत्नी हर छोटी-बड़ी चीज़ पर नज़र रखती हैं और जासूसी करने में माहिर हैं।

नागिन वाली बात पर छिड़ी बहस

Pati Patni Aur Panga: सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की हो रही है जब अभिनव ने रुबीना को नागिन कहा। उन्होंने वजह बताते हुए कहा कि जब रुबीना गहरी नींद में होती हैं और किसी ने उन्हें परेशान कर दिया, तो वो नागिन की तरह डस लेती हैं। इस बात पर रुबीना खुद भी हंसते हुए सहमत नजर आईं और बोलीं – “हां, मैं डसती हूं।”

रुबीना के रिएक्शन ने बढ़ाई मस्ती

Pati Patni Aur Panga: रुबीना ने ना सिर्फ अपने पति की इस बात को माना, बल्कि मजाकिया अंदाज में इसे एंजॉय भी किया। शो के

बिग बॉस से शुरू हुई लड़ाई-झगड़े की कहानियां

Pati Patni Aur Panga: रुबीना और अभिनव के रिश्ते में तकरार कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी दोनों को बिग बॉस के घर में लड़ते-झगड़ते देखा जा चुका है। कभी एक-दूसरे से नाराज़ होना, तो कभी सपोर्ट करना – यही उनकी खासियत है। फैंस भी उनकी इसी नोकझोंक को खूब पसंद करते हैं।

क्यों है ये शो इतना खास?

Pati Patni Aur Panga: यह शो सिर्फ एक रियलिटी कॉमेडी नहीं है, बल्कि इसमें रियल लाइफ कपल्स का असली रिश्ता सामने आता है। दर्शक अपने पसंदीदा सितारों को रील लाइफ से हटकर असली जिंदगी में झगड़ते, हंसते और साथ निभाते हुए देख पाते हैं। यही वजह है कि शो शुरू होते ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

फैंस की प्रतिक्रिया

Pati Patni Aur Panga: प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कोई रुबीना और अभिनव की केमिस्ट्री को एंटरटेनिंग बता रहा है, तो कोई इन्हें टीवी का सबसे क्यूट कपल मान रहा है। वहीं कुछ लोग मजाक में कह रहे हैं कि अभिनव को अब सच में रुबीना से बचकर रहना पड़ेगा।

Also Read: फ़िल्म ‘Parineeta’ के ऑडिशन पर Vidya Balan को आया था गुस्सा, बोली- गालियां देने पर…

Advertisement
Next Article