Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Patna-Delhi Flight की इमरजेंसी लैंडिंग, जानें कैसे खराब हुआ विमान?

11:12 AM Jul 09, 2025 IST | Shivangi Shandilya

Patna-Delhi Flight : बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। पटना से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट संख्या 5009 को बर्ड हिट की वजह से आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी है। फ्लाइट में 175 यात्री सवार थे। विमान को सुरक्षित रूप से जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, पटना में लैंड कराया गया है।

क्या-क्या हुआ नुकसान?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लाइट के सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित है, लेकिन विमान को विमान क्षतिग्रस्त हो गया है। फ़िलहाल, इंजीनियर विमान की मरम्मत और नुकसान का आकलन कर रहे हैं। बिहार की राजधानी पटना से दिल्ली आ रही इंडिगो की उड़ान संख्या 5009 को बुधवार को पक्षी टकराने के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इस उड़ान में 175 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।

इस वजह से आई खराबी

पटना एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक, इंडिगो का विमान सुबह करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली के लिए उड़ान भर रहा था। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान करीब तीन से चार हज़ार फीट की ऊंचाई पर था, तभी एक पक्षी से टकरा गया। इस टक्कर के कारण विमान में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। विमान सुबह दस बजे पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया।

एक माह के अंदर दूसरी घटना

पुलिस और एयरपोर्ट अधिकारियों ने जानकारी दी है कि बर्ड हिट के कारन विमान को आपताकालीन लैंडिंग कराया गया है। तकनीकी एक्सपर्ट का कहना है कि बिहार में एक माह के अंदर ऐसी दूसरी घटना है।

read also :डॉलर राजा है और राजा रहेगा..ट्रंप ने BRICS देशों पर 10% Tariff लगाने की दी चेतावनी

 

Advertisement
Advertisement
Next Article