टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पटना में विकास कार्यों के लिए काटे गए पेड़ों से अधिक वृक्षारोपण हुआ है: सुशील मोदी

बिहार विधान परिषद में भाजपा सदस्य नवल किशोर यादव द्वारा पूछे गए एक अल्पसूचित प्रश्न का गुरूवार को जवाब देते हुए सुशील ने कहा कि पटना में विकास कार्यों के लिए गिराए गए पेड़ों से अधिक वृक्षारोपण हुआ है।

05:05 PM Jul 11, 2019 IST | Desk Team

बिहार विधान परिषद में भाजपा सदस्य नवल किशोर यादव द्वारा पूछे गए एक अल्पसूचित प्रश्न का गुरूवार को जवाब देते हुए सुशील ने कहा कि पटना में विकास कार्यों के लिए गिराए गए पेड़ों से अधिक वृक्षारोपण हुआ है।

पटना : बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गुरूवार को कहा कि पटना शहर में विकास कार्यों के लिए गिराए गए पेड़ों से अधिक वृक्षारोपण हुआ है। 
Advertisement
बिहार विधान परिषद में भाजपा सदस्य नवल किशोर यादव द्वारा पूछे गए एक अल्पसूचित प्रश्न का गुरूवार को जवाब देते हुए सुशील ने कहा कि पटना में विकास कार्यों के लिए गिराए गए पेड़ों से अधिक वृक्षारोपण हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गिराए जा रहे वृक्ष के लिए तीन पौधे क्षतिपूरक वृक्षारोपण नीति के तहत पटना जिले में लगाए गए हैं। 
सुशील ने बताया कि 2016-17, 2017-18 और 2018-19 में पटना शहर में गिराए गए पेड़ों की संख्या क्रमश: 1096, 1222 और 925 थी जबकि इस अवधि में 6050, 1610 और 18165 पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 से अब तक पटना शहर में 80605 तथा पटना जिला में 586060 पौधारोपण किया गया। 
 
Advertisement
Next Article