W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Patna: मरीन ड्राइव पर पिस्टल लहराने वाली युवती को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लड़के की जारी है तलाश

हाल ही में बिहार की राजधानी पटना का एक वीडियो खूब वायरल हुआ। बता दें ये वीडियो मरीन ड्राइव का था। जिसमें एक युवती बाइक पर खड़ी होकर स्टंट करते हुए पिस्टल लहरा रही थी। बाइक एक युवक चला रहा था जो लड़की का दोस्त था।

01:13 PM Aug 24, 2023 IST | Desk Team

हाल ही में बिहार की राजधानी पटना का एक वीडियो खूब वायरल हुआ। बता दें ये वीडियो मरीन ड्राइव का था। जिसमें एक युवती बाइक पर खड़ी होकर स्टंट करते हुए पिस्टल लहरा रही थी। बाइक एक युवक चला रहा था जो लड़की का दोस्त था।

patna  मरीन ड्राइव पर पिस्टल लहराने वाली युवती को पुलिस ने किया गिरफ्तार  लड़के की जारी है तलाश
Advertisement
हाल ही में बिहार की राजधानी पटना का एक वीडियो खूब वायरल हुआ। बता दें ये वीडियो मरीन ड्राइव का था। जिसमें एक युवती बाइक पर खड़ी होकर स्टंट करते हुए पिस्टल लहरा रही थी। बाइक एक युवक चला रहा था जो लड़की का दोस्त था। अब पुलिस ने वीडियो बनाने वाली लड़की को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लड़के की तलाश अब भी जारी है।
Advertisement
 इस सवाल पर एसडीपीओ लॉ एंड ऑर्डर ने कहा…..
Advertisement
आपको बता दें इस पूरे मामले में एसडीपीओ लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि मरीन ड्राइव पर एक युवक और युवती का वीडियो वायरल हुआ था। युवती बाइक पर पिस्टल लहराते हुए जा रही थी।सिपारा से उसकी गिरफ्तारी हो गई है। उसने अपने गुनाह को कुबूल कर लिया है। उसने यह भी बताया कि युवक का नाम विशाल है। वही पिस्टल लेकर आया था। लड़की का उस दिन जन्मदिन था। साथ ही एसडीपीओ ने कहा कि लड़की को पिस्टल उसके दोस्त ने ही दी थी तब उसने लहराते हुए वीडियो बनाया था। लड़के की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जिस बाइक पर वीडियो बनाया गया था वह भी अभी नहीं मिली है। पिस्टल असली है या नकली इस सवाल पर एसडीपीओ लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि लड़के की गिरफ्तारी के बाद ही इसका पता चलेगा।
Advertisement
इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो को अपलोड किया था
वहीं दूसरी तरफ गिरफ्तार होने के बाद लड़की ने कहा कि उसने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो को अपलोड किया था। उस दिन उसका जन्मदिन था तो दोस्त लोग रिवॉल्वर लेकर बर्थडे मनाने आए थे। उसने बंदूक निकाली तो मैंने वीडियो बनाया था।हमसे गलती हो गई। निवेदन करती हूं कि आप लोग ऐसा न करें।
Author Image

Advertisement
Advertisement
×