टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पवन बंसल ने चंडीगढ़ से नामांकन पत्र किये दाखिल

चंडीगढ़ : कांग्रेस के नेता और पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने शुक्रवार को यहां चंडीगढ़ संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किये। पत्नी मधु और संघ शासित प्रदेश चंडीगढ़ के कांग्रेस

09:49 PM Apr 26, 2019 IST | Desk Team

चंडीगढ़ : कांग्रेस के नेता और पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने शुक्रवार को यहां चंडीगढ़ संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किये। पत्नी मधु और संघ शासित प्रदेश चंडीगढ़ के कांग्रेस

चंडीगढ़ : कांग्रेस के नेता और पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने शुक्रवार को यहां चंडीगढ़ संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किये। पत्नी मधु और संघ शासित प्रदेश चंडीगढ़ के कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के साथ आए 70 वर्षीय पूर्व सांसद बंसल ने उपायुक्त-सह-रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किये।

Advertisement

बंसल की ओर से दिये गए हलफनामे के अनुसार उनके पास नकद, बैंक में जमा राशि, निवेश और गहनों समेत 1.29 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति है।

माल्या के प्रत्यपर्ण मामले पर 2 जुलाई को सुनवाई करेगी ब्रिटेन की अदालत

हलफनामे के अनुसार उनकी पत्नी के पास करीब 2.55 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। वह हिमाचल प्रदेश स्थित फार्मा कंपनी थियोन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड में काम करती हैं।

पंजाब विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक बंसल के पास करीब 5.60 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है, जिसमें चंडीगढ़ के सेक्टर 28 स्थित घर में उनके शेयर भी शामिल हैं।

चार बार सांसद रहे बंसल के पास 2013 मॉडल की एक कार है जिसकी हलफनामे में मौजूदा कीमत चार लाख रुपये दिखाई गई है।
बंसल का के सामने भाजपा उम्मीदवार किरण खेर और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमोहन धवन हैं। चंडीगढ़ में 19 मई को मतदान होना है।

Advertisement
Next Article