Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चुनाव प्रचार के दौरान भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की महंगी कार का शीशा टूटा, वीडियो भी सामने आया

07:00 AM Apr 30, 2024 IST | Abhishek Kumar
Pawan Singh Viral Video

चुनाव प्रचार के दौरान पवन सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक शख्स सेल्फी लेने के चक्कर में उनका भारी नुकसान कर देता है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

 

Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नाम तो सबने सुना होगा। और नहीं सुना है तो आप सभी ने किसी शादी या फिर किसी पार्टी में 'लॉलीपॉप लागेलू' गाना तो जरूर ही सुना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि इस गाना को पवन सिंह ने ही गाया है। पवन सिंह इस साल काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले हैं जहां आखिरी चरण में मतदान होंगे। साथ ही इस चुनाव के लिए पवन सिंह प्रचार भी कर रहे हैं। इसी बीच चुनाव प्रचार का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

चुनाव प्रचार का वायरल वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह अपनी गाड़ी से लोगों के बीच जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए गाड़ी पर चढ़ गया। साथ ही कुछ समय बाद पवन सिंह के साथी उस शख्स को गाड़ी से उतरने के लिए कहते हैं। और जैसे ही वह शख्स नीचे उतरता है, पवन सिंह की गाड़ी का कांच क्रैक हो जाता है। इसके बाद वीडियो में पवन सिंह का रिएक्शन भी देखने को मिलता है। अपनी गाड़ी का शीशा क्रैक हुआ देख वो मुस्कुराने लगते हैं। और फिर लोगों से बात करने लगते हैं।

courtsey: वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है

वीडियो पर लोगों के कमेंट

इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इस लड़के ने सेल्फी के चक्कर में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की महंगी कार का शीशा चटका दिया। चुनाव का समय है इसीलिए पवन सिंह मुस्कुरा रहे हैं।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बड़े लोगों की यही है पहचान। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- चुनवा क्या ना करवाए, और दिन रहता तो पवन जी खुद गाली भी देते और पैसे भी लेते।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Next Article