Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आगरा के लिए रवाना हुई पायल रोहतगी, इस दिन बनेगी संग्राम की दुल्हनिया

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत का रिएलिटी शो ‘लॉक अप’ से सुर्खियां बटोरने वाली पायल रोहतगी अब फाइनली दुल्हनिया बनने जा रही हैं।जिसके लिए एक्ट्रेस मुंबई से आगरा रवाना होने के लिए एयरपोर्ट पर स्पॉट की गयी हैं।जहां एयरपोर्ट पर पैपराजी से बात करते हुए पयाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं।

01:33 PM Jun 30, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत का रिएलिटी शो ‘लॉक अप’ से सुर्खियां बटोरने वाली पायल रोहतगी अब फाइनली दुल्हनिया बनने जा रही हैं।जिसके लिए एक्ट्रेस मुंबई से आगरा रवाना होने के लिए एयरपोर्ट पर स्पॉट की गयी हैं।जहां एयरपोर्ट पर पैपराजी से बात करते हुए पयाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं।

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत का रिएलिटी शो ‘लॉक अप’ से सुर्खियां बटोरने वाली पायल रोहतगी अब फाइनली दुल्हनिया बनने जा रही हैं।  जी हां जल्द ही पायल अपने प्यार संग्राम सिंह से शादी करने जा रही हैं। दोनों लवबर्ड्स इसी साल जुलाई के महीने में शादी रचाने वाले हैं। आपको बता दे की दोनों ही कपल आगरा में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं।  जिसके लिए एक्ट्रेस मुंबई से आगरा रवाना होने के लिए एयरपोर्ट पर स्पॉट की गयी हैं।  जहां एयरपोर्ट पर पैपराजी से बात करते हुए पयाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं।  जिसे सुनने के बाद आपकी एक्सकिटमेंट भी और बढ़ जाएगी।  
Advertisement
दरअसल वीडियो में मीडिया के लोग पायल रोहतगी से शादी की तारीख पूछते नजर आ रहे हैं। वही शादी की तारीख के सवाल पर पायल रोहतगी टालमटोल करती नजर आईं। इस दौरान पायल काफी कैजुअल लुक में दिखीं। पायल रोहतगी और संग्राम सिंह के लिए आगरा बेहद ही खास जगह है। यही वजह है कि वो आगरा में ही शादी करने जा रहे हैं। दरअसल दोनों की पहली मुलाकात आगरा में ही हुई थी। 
इसके बाद जब दोनों एक ही रियलिटी शो में मिले तो उनकी मुलाकातों और बातों का सिलसिला आगे बढ़ा।वही  मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनो की शादी 9 जुलाई को होने जा रही है। जिसमें केवल दोनों तरफ के परिवार शामिल होंगे। दोस्तों और करीबियों को भी  इस शादी का न्योता नहीं दिया गया है। वही शादी होने के बाद कहा ये जा रहा हैं की दोनों दिल्ली आकर मुंबई में अपने दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे।    
वही लोगों ने तो अभी से संग्राम सिंह और पायल रोहतगी को शादी की बधाई देनी शुरू कर दी है। आपको बता दे कि संग्राम सिंह और पायल रोहतगी एक दूसरे को बीते 12 साल से डेट कर रहे हैं। 12 साल से साथ रहने के बाद भी संग्राम सिंह और पायल रोहतगी अब तक भी शादी के बंधन में नहीं बंध पाए।
वही लॉक अप के घर में दोनों ने ऐलान किया था कि वो जल्द ही शादी करेंगे। सम्राम सिंह ने अपना वादा निभा दिया है। अब जल्द ही दोनों एक से दो होने जा रहे हैं। 
Advertisement
Next Article