जेएनयू परिसर में शांति कायम हुई : दिल्ली पुलिस
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में लाठियों से लैस नकाबपोश लोगों द्वारा छात्रों और शिक्षकों पर हमला करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना के बाद परिसर में शांति कायम हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
07:48 PM Jan 05, 2020 IST | Shera Rajput
Advertisement
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में लाठियों से लैस नकाबपोश लोगों द्वारा छात्रों और शिक्षकों पर हमला करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना के बाद परिसर में शांति कायम हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
Advertisement
Advertisement
इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को परिसर में पुलिस को बुलाना पड़ा था। पुलिस ने परिसर में फ्लैग मार्च किया।
Advertisement
संयुक्त पुलिस आयुक्त (नई दिल्ली) आनंद मोहन ने बताया, ‘‘ हमें सूचित किया गया था कि छात्रों के दो समूहों के बीच झड़प हुई है। जेएनयू प्रशासन ने लिखित में पुलिस सहायता मांगी थी।’’
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) ने कहा कि निजी और सार्वजनिक गाड़ियों को क्षति पहुंचाई गई है।
उन्होंने बताया, ‘‘ जेएनयू प्रशासन से लिखित आग्रह मिलने के बाद, हम परिसर में गए और शांति स्थापित कराई। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

Join Channel