बार्डर पर बनी रहेगी शांति, भारत के साथ काम करने को तैयार- तवांग झड़प के बाद चीनी विदेश मंत्री का बड़ा बयान
वांग यी ने कहा है कि चीन और भारत ने राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से कम्युनिकेशन बनाए रखा है। दोनों देश सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं
11:18 AM Dec 25, 2022 IST | Desk Team
तवांग झड़प के बाद भारत और चीन संबंधों को लेकर चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बड़ा बयान दिया है। वांग यी ने कहा है कि चीन और भारत ने राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से कम्युनिकेशन बनाए रखा है। दोनों देश सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम चीन-भारत संबंधों के स्थिर और मजबूत विकास की दिशा में भारत के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।
Advertisement
LAC पर जमीनी स्तर पर सुरक्षा
चीन की ओर से यह बयान ऐसे वक्त आया है जब भारत और चीन ने कोर कमांडर स्तर की 17वें दौर की वार्ता के दौरान पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी पर जमीनी स्तर पर सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने पर सहमति जताई। रयह बैठक 20 दिसंबर 2022 को चीनी क्षेत्र में चुशूल-मोल्दो सीमा मीटिंग प्वाइंट पर आयोजित की गई थी।
भारत ने रिश्तों को लेकर क्या कहा?
Advertisement
वांग यी के इस बयान से पहले भारत के रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि सीमा पर समाधान के लिए दोनों देशों के बीच स्पष्ट और गहन चर्चा हुई, जल्द से जल्द पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी पर अमन-चैन की बहाली में मदद मिलेगी और द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति होगी।दोनों पक्षों ने नजदीकी संपर्क में रहने और सैन्य और राजनयिक बातचीत बनाए रखने के अलावा जल्द से जल्द शेष मुद्दों के परस्पर स्वीकार्य समाधान पर काम करने पर सहमति व्यक्त की है।
Advertisement