Lockdown: मुंबई की सड़कों पर ऐसे नाचते नजर आए मोर, लोग हुए दीवाने
कोरोना वायरस के कहर की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को समपूर्ण लॉकडाउन देश में 21 दिनों का लगा दिया था। आज लॉकडाउन का देश
कोरोना वायरस
के कहर की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च
को समपूर्ण लॉकडाउन देश में 21 दिनों का लगा दिया था। आज लॉकडाउन का देश में 11 वां
दिन है। इसी बीच सोशल मीडिया पर मोर के खूबसूरत डांस की वीडियो जमकर वायरल हो रही है।
मुंबई में लॉकडाउन के चलते सकड़ों पर सनाटा पसरा हुआ है और मोर सड़कों पर नाचता नज़र आ
रहा है। इतना ही नहीं पिछले दिनों तो देश के अलग-अलग शहर से ऐसी तस्वीरें और वीडियो
सामने आए थे जिनमें जंगली जानवर सड़कों पर मस्त-मौला घूमते दिखाई दिए थे। गाड़ियों पर
राष्ट्रीय पक्षी मोर सवार हो गए हैं।
मशहूर फोटोग्राफर
मानव मंगलानी भी मुंबई में रहते हैं और उन्होंने ने हाल से में एक तस्वीर और वीडियो
अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था जिसमें मोर नाचते हुए मुंबई की सड़कों पर दिखाई दे
रहे हैं। मुंबई की सड़कों पर मोर की नाचते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला ने भी पोस्ट की थी।
अब यह देखना दिलचस्प हो गया है जो 70 के दशक में जो मोर नानी की मोरनी को ले गया था अब वही मुंबई की खाली और शांत सड़कों पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। देश की जनता को भी मोर का यह डांस बेहद पसंद आया है। हालांकि इस लॉकडाउन ने हमें यह बता दिया है कि इस भाग–दौड़ वाली जिंदगी में सफलता पाने की होड़ में बहुत कुछ हमने खो दिया है। हमने इसमें सबसे ज्यादा पशु–पक्षियों को नज़रअंदाज़ किया है, जिनको हमारी ही तरह जीवन अपने तरीके से जीने का हक्क है।
सोशल यूजर्स ने ऐसे दिए अपने रिएक्शंस
1.
2.
3.
4.
5.
6.
7.
8.