टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बढ़ गया है ब्लड में शुगर का लेवल तो सर्दियों में जमकर खाएं मूंगफली, होंगे ये 5 गजब फायदे

सर्दियों के दिनों में लगभग सभी लोगों को कुछ न कुछ गर्म चीजें खाने का मन होता है। मगर ऐसा जरूरी तो नहीं कि जो चीज आप खा रहे हैं

10:25 AM Dec 06, 2019 IST | Desk Team

सर्दियों के दिनों में लगभग सभी लोगों को कुछ न कुछ गर्म चीजें खाने का मन होता है। मगर ऐसा जरूरी तो नहीं कि जो चीज आप खा रहे हैं

सर्दियों के दिनों में लगभग सभी लोगों को कुछ न कुछ गर्म चीजें खाने का मन होता है। मगर ऐसा जरूरी तो नहीं कि जो चीज आप खा रहे हैं वो आपको गर्मी देने के साथ स्वस्थ भी रखे। तो ऐसे में आप सर्दियों के मौसम में मूंगफली को अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं जो आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद होगी। 
Advertisement
एक्सर्पट की मानें तो कहा जाता है कि मूंगफली में सही मात्रा में प्रोटीन,ओमेगा-3,ओमेगा-6,फाइबर और विटामिन ई जैसी चीजें पाई जाती है। जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद भी होती है। इसके अलावा भी सर्दियों में मूंगफली का सेवन करने से कई सारे फायदे होते हैं। तो चालिए जानते हैं इनके बारे में….
1. 100 ग्राम मूंगफली में होता है 26 ग्राम प्रोटीन

मूंगफली में प्रोटीन की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। 100 ग्राम मूंगफली में तकरीबन 26 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। जो हमारे शारीरिक वृद्घि के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है। यदि आप किसी वजह से दूध का सेवन नहीं कर पाते तो ऐसे में आप मूंगफली का सेवन कर सकते हैं।
2.दिल को स्वस्थ रखे 
मूंगफली शरीर में पोषक तत्व पहुंचाने के साथ-साथ दिल में होने वाली बीमारियों के  खतरे को भी कम करने में असरदार है। मूंगफली में मोनोसैच्युरेटेड और पॉलिसैच्युरेटेड फैट पाया जाता है। जो हार्ट के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है। वैसे मूंगफली शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करती है।
3.करे शुगर को नियंत्रित
डायबीटीज के पेशेंट्स के लिए मूंगफली सबसे ज्यादा अच्छी होती है। क्योंकि मूंगफली बॉडी में ब्लड शुगर लेवल को ठीक रखने में हमारी मदद करती है। मूंगफली के  सेवन से शुगर लेवल में जल्द ही सुधार आ सकता है। 
4.वजन घटाने में करे फायदा
बेशक मूंगफली में ज्यादा मात्रा में फैट होता हो,लेकिन यह वजन को कम करने में आपकी मदद कर सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर वजन कम होने में हमारी मदद करता है। वैसे मूंगफली का सेवन करने से बॉडी को लो कार्बोहाइड्रेट मिलता है। इस वजह से मूंगफली खाने से पेट भरा हुआ सा लगता है और आपको जल्दी से भूख भी नहीं लगती। 
5.गर्भवती महिलाओं के लिए बेहतर
मूंगफली का सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पाया जानें वाला फोलेट नामक तत्व की मात्रा काफी अच्छी होती है। 
जो शरीर में कोशिकाओं के विभाजन में मदद करता है। इसके साथ ही फोलेट गर्भ के अंदर शिशु को मस्तिष्क संबंधी परेशानियों से भी दूर रखता है। 
Advertisement
Next Article