टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पीपल का नन्हा पौधा अगर घर में उग आया है,तो भूलकर भी ना करें ये गलती

पेड़-पौधों का घर में होना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि यह हमारे जीवन में भी विशेष महत्व रखते हैं। पेड़-पौधे से हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारे मन को भी सुकून मिलता है।

07:10 AM Dec 07, 2019 IST | Desk Team

पेड़-पौधों का घर में होना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि यह हमारे जीवन में भी विशेष महत्व रखते हैं। पेड़-पौधे से हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारे मन को भी सुकून मिलता है।

पेड़-पौधों का घर में होना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि यह हमारे जीवन में भी विशेष महत्व रखते हैं। पेड़-पौधे से हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारे मन को भी सुकून मिलता है। शहरों में हरियाली न मिल पाने की वजह से लोग अपने घरों में ही पौधे उगा लेते हैं। ऐसे में लोग बरामदे,छत,आंगन में पौधे लगाना पसंद करते हैं। 
Advertisement
ज्यादातर पौधें ऐसे होते हैं जिन्हें हमें नर्सरी या बाजार से खरीदकर लाना पड़ता है,जबकि कई सारे पौधें ऐसे भी होते हैं जो अपने आप ही उग जाते हैं। इन्हीं में से एक होता है पीपल का पौधा। यह एक ऐसा पौधा है जो अपने आप कहीं पर भी उग जाता है। वैसे हम सभी लोगों को यह मालूम है कि पीपल का पेड़ एक पवित्र पौधा है,लेकिन इसे घर में लगाने से बिल्कुल मना किया जाता है। 
ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि अगर आपके घर पीपल का पौधा उग जाए तो आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं। यदि घर में किसी दीवार पर पीपल का पेड़ उग जाता है तो इसकी पूजा करने के बाद इस पौधे को फौरान वहां से हटाकर किसी गमले में शिफ्ट कर देना चाहिए।
 लेकिन इस बीच ध्यान रखें पीपल के पौधे  की जड़ों को काटने की गलती ना करें क्योंकि शास्त्रों में पीपल के पेड़ को ब्रह्म कहकर संबोधित किया गया है। मान्यता यह भी है कि पीपल के मूल में भगवान श्री विष्णु,तने में शिव जी तथा अग्रभाग में ब्रह्मा जी का निवास होता है। 
पीपल के पौधे को घर की पूर्व दिशा में कभी भी न रखें क्योंकि इससे घर में भय और निर्धनता बनी रहती है। पौधे की पूजा करने के बाद इसे गमले में लगाकर आप पास कि किसी मंदिर में रख आए। 
होता है कुछ ऐसा
यदि पीपल का पौधा घर में उग जाए तो ऐसा माना जाता है कि यह अपके आसपास एकांत और निर्जनता पैदा करता है। ऐसे में अगर किसी के घर पीपल का पौधा होता है तो वहां संकट की स्थिति बनी रहती है। 
होता है संतान पर कष्ट
एक अन्य मान्यता यह भी है कि घर में पीपल का पौधा लगाने से संतान पर कष्ट बना रहता है। इससे बच्चे हमेशा बीमार रहते हैं। ऐसे में ध्यान रखें घर में कोई पीपल का पौध न हो। 
शादीशुदा जीवन
पीपल के पेड़ को काटने से शादीशुदा जीवन में भी परेशानियाँ आ सकती है। 
Advertisement
Next Article