बिल गेट्स से मिले फंग लीयुआन
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी, विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीबी और एड्स की रोकथाम और उपचार के लिए राजदूत फंग लीयुआन ने 21 नवंबर को पेइचिंग में अमेरिकी गेट्स फाउंडेशन के संयुक्त अध्यक्ष बिल गेट्स के साथ मुलाकात की
05:36 PM Nov 22, 2019 IST | Shera Rajput
Advertisement
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी, विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीबी और एड्स की रोकथाम और उपचार के लिए राजदूत फंग लीयुआन ने 21 नवंबर को पेइचिंग में अमेरिकी गेट्स फाउंडेशन के संयुक्त अध्यक्ष बिल गेट्स के साथ मुलाकात की।
Advertisement
Advertisement
फंग लीयुआन ने गेट्स फाउंडेशन और चीन के बीच हो रहे प्रभावी सहयोग का उच्च मूल्यांकन किया और चीन के स्छ्वान प्रांत की ल्यांगशान काउंटी में एड्स की रोकथाम और स्वास्थ्य गरीबी उन्मूलन परियोजना में गेट्स फाउंडेशन के समर्थन की प्रशंसा की।
Advertisement
फंग लीयुआन ने कहा कि आशा है कि गेट्स फाउंडेशन लगातार इसका समर्थन करेगा और इसमें भाग लेगा। चीन फाउंडेशन के साथ टीबी और एड्स की रोकथाम और उपचार में सहयोग बरकरार रखेगा।
बिल गेस्ट ने स्वास्थ्य गरीबी उन्मूलन में चीन द्वारा मिली बड़ी प्रगति और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और वैश्विक अनवरत विकास बढ़ाने में चीन के महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन द्वारा सहयोग मजबूत करने से न सिर्फ दोनों देशों की जनता, बल्कि दुनिया के सभी लोगों को फायदा मिलेगा।

Join Channel