टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सरकार आने पर पेंशन 2500 रुपए मासिक करेंगे : अभय

NULL

02:43 PM Jan 22, 2018 IST | Desk Team

NULL

लाडवा : इनैलो के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यदि आगामी विधानसभा चुनावों में इनैलो की सरकार आती है तो वह बुढ़ापा पैंशन 2500 रूपए, टयूववैैलों के बिजली के बिल माफ और घरेलू बिल आधे, गरीब कन्या की शादी में 5 लाख रूपए कन्यादान के रूप में देने का काम करेंगे। चौ. अभय सिंह चौटाला अपने जनजागरण अभियान के तहत जिला परिषद के सदस्य जगीर सिंह मेहरा द्वारा गांव मेहरा में आयोजित विशाल जनसभा दिल्ली में 7 मार्च को इनैलो कीी रैली में आने का न्यौता देते समय बोल रहे थे। उन्होंने भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार पर ताबड़ तोड़ हमले करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को बर्बाद करने की अनेक योजनांए बनाई।

यहां तक किसान के ट्रैैक्टर को व्यावसायिक वस्तु का दर्जा दे डाला, जो इनैलो के प्रबल विरोध के कारण रद्द करना पड़ा। बिजली व डीजल, पेट्रोल के रेट बढ़ा दिए। फसल बीमा योजना के नाम पर 500 रूपए प्रति एकड़ बीमाा राशि कर ली। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि जिस एसवाईएल को चौ. देवी लाल पूर्व मुख्यमंत्री ने किसानों के लिएए बनने के लिए वर्षो लड़ाई लड़ी, इस सरकार ने उस योजना को ही बंद करवा दिया। जिस बारे सुप्रीम कोर्ट ने भी हरियाणा के पक्ष में फैसला दे दिया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने 23 फरवरी तक का समय सरकार को दे रखा है। यदि सरकार ने एसवाईएल नहर की योजना काो पुन: शुुरू नहीं किया तो वह 7 माार्च को दिल्ली में एक बहुत बड़ी रैली करेंगे। वहीं पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार के अपने नारे ही उल्टे पड़ रहे हैं।

वहीं राज्य सभा के सांसद रामकुमार कश्यप ने कहा कि इनैलो ही एक ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी वर्गो का ध्यान रखती है। उन्होंने भगत सिंह को शहीद का दर्जा देने की भी जोरदार वकालत की।वहीं इससे पूर्व इस कार्यक्रम में आयोजक जिला परिषद सदस्य जगीर सिंह मेहरा ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। जगीर सिंह मेहरा के सुपुत्रों अक्षित व प्रदीप ने अभय सिंह चौटाला को शॉल ओढ़ाकर, जगमाल खान व शेर सिंह ने पगड़ी पहनाकर तथा अमरीक सिंह, जसपाल सिंह फौजी आदि ने तलवार भेंट कर सम्माानित भी किया।

वहीं प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा व पूर्ण सिंह बड़शामी आदि मेहमानों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, पूर्व विधायक गुलजार सिंह मान, मार्किट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पूर्ण सिंह बड़शामी, जोगध्यान, जगदीप दुगारी, विजय ढींगड़ा, आकाश गर्ग, विक्रम मुरादनगर, सुरेश सैनी, जसवंत सिंह मेहरा, कुलदीप सिंह, रणधीर मथाना, मनीषा कवात्रा, सुरजीत कौर, कलावती, नफे सिंह जैनपुर, अजीत राणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

– कैलाश गोयल

Advertisement
Advertisement
Next Article