टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अपनी इन गलत आदतों की वजह अधिकतर लोग हो रहे हैं 'दिल के मरीज'

आजकल कई युवा लोगों को हृदय की बीमारियां हो रही हैं। डॉक्टर पर इन सब को देखते हुए बता रहे हैं कि ह्रदय की बीमारी लोगों की गलत आदतों और जीवनशैली

12:55 PM Jan 18, 2020 IST | Desk Team

आजकल कई युवा लोगों को हृदय की बीमारियां हो रही हैं। डॉक्टर पर इन सब को देखते हुए बता रहे हैं कि ह्रदय की बीमारी लोगों की गलत आदतों और जीवनशैली

आजकल कई युवा लोगों को हृदय की बीमारियां हो रही हैं। डॉक्टर पर इन सब को देखते हुए बता रहे हैं कि ह्रदय की बीमारी लोगों की गलत आदतों और जीवनशैली की वजह से हो रही है। 
यह बहुत हैरानी की बात है कि इतना स्वस्‍थ और फिट रहने का चलन आजकल चल चुका है जिसके बाद भी दिल का रोगी लोगों को उनकी गलत आदतें बना रही हैं। चलिए इन आदतों के बारे में आपको अवगत कराते हैं। 
1. कई घंटों तक टीवी या कम्प्यूटर के आगे बैठना

आजकल लोग कम्‍प्यूटर और टीवी के सामने कई घंटों तक बैठे रहते हैं जिसकी वजह से 80 फीसदी दिल की बीमारी का खतरा हो जाता है। वजन इंसान का ना हो लेकिन टीवी या कम्‍प्यूटर के आगे ज्यादा समय तक बैठने से भी शरीर में फैट और शुगर में रक्त की मात्रा बढ़ती है। 
2. खर्राटे लेना नींद के समय

कई लोगों को खर्राटे नींद में आते हैं। भूलकर भी इसे नजरअंदाज नहीं करिए। नींद में खर्राटे यह बताता है कि ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया की समस्या आपको हाे रही है। इस बीमारी में सोते समय इंसान को सांस लेने में परेशानी होती है। साथ ही ब्लड प्रेशर भी बढ़ता है। खर्राटे आने की परेशानी मोटे लोगों में ही दिखाई देती है। 
3. दांतों में तकलीफ

इस बात की पुष्टि अभी तक किसी शोध में नहीं हुई है कि ह्रदय रोग होने का गहरा रिश्ता दांतों की बीमारी से होता है। मुंह की जब आप अच्छे से सफाई नहीं करते हैं तो बैैक्टीरिया और प्लाक जम जाते हैं। जिसके बाद धमनियों में प्लाक जमा होकर दिल के लिए खतरा पैदा कर देती है। 
4. शराब का सेवन

आजकल युवा शराब का सेवन फैशन के चलते करना शुरु हो गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल की सेहत के लिए शराब किसी जहर से कम नहीं है। अगर शराब आप कम मात्रा में पीते हैं तो सही है लेकिन अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में पीते हैं तो यह आपके हार्ट के लिए हानिकारक हो सकती है। इसका ज्यादा सेवन करने से हार्ट भी फेल हो जाता है। 
5. फल और सब्जी न खाना

फल और सब्जी का सेवन सेहत को सही रखना अच्छा होता है। शोध में यह बात सामने आई है कि फल और सब्जियों का सेवन दिन में पांच या उससे ज्यादा बार करने से दिल की बीमारियाें का खतरा 20 प्रतिशत कम हो जाता है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article