टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

इन खूबियों से भरपूर होते हैं दिसंबर में पैदा हुए लोग,जानें उनकी खूबियां

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर व्यक्ति का जन्म एक निश्चित समय,तिथि,महीने और वर्ष में होता है। हर महीने और उस खास वक्त के अलग गुण होते हैं।

10:52 AM Dec 04, 2019 IST | Desk Team

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर व्यक्ति का जन्म एक निश्चित समय,तिथि,महीने और वर्ष में होता है। हर महीने और उस खास वक्त के अलग गुण होते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर व्यक्ति का जन्म एक निश्चित समय,तिथि,महीने और वर्ष में होता है। हर महीने और उस खास वक्त के अलग गुण होते हैं। इसका असर उस समय दौरान जन्म लेने वाले लोगों पर पड़ता है। व्यक्ति के शॉक,अच्छाई,बुराई,स्वभाव,आदतें इन्हीं कारकों से प्रभावित होते हैं। वैसे दिसंबर में जन्में लोग काफी ज्यादा हुनरमंद होते हैं और इनमें हमेशा कुछ नया करने की उत्सुकता रहती है। तो आइए जानते हैं दिसंबर में जन्में लोग और किन-किन गुणों के मालिक होते हैं। 
Advertisement
1.समझदार होते हैं
दिसंबर में पैदा हुए व्यक्ति बहुत लकी माने जाते हैं। ये इंटेलिजेंट होते हैं। इनमें हुनर कुट-कुट कर भरा होता है और इनके यही गुण इन्हें दूसरों से आगे ले जाते हैं।
2.इनमें लीडरशिप क्वालिटी
दिसंबर में पैदा हुए लोगों में शुरू से ही नेतृत्व करने का गुण होता है। ये पॉलिटिक्स की समझ भी रखते हैं यही वजह है कि ये लोग अपना कैरियर राजनीतिक,व्यापार और फिल्म आदि क्षेत्र में चुनते हैं।
3.लड़कियां होती हैं अच्छी पार्टनर
इस महीने में पैदा होने वाली लड़कियों में सकारात्मकता का स्तर बहुत ज्याद होता है। यह हर स्थिति में अपनी अच्छी सोच को बरकरार रखती हैं। ये अपने पार्टनर का हर हाल में साथ देती हैं और उन्हें हमेशा आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करती हैं। आत्मनिर्भरता के मामले में इस राशि की लड़कियां आगे रहती हैं।
 
4.करते हैं हल्के मूड में रहना पसंद
दिसंबर में जन्में लोगों को हंसी मजाक  करते रहना ज्यादा पसंद होता है। यह तो हर छोटी-छोटी बात पर खुश होने का बहाना ढूंढ लेते हैं। इनकी खास बात यह है कि इनके साथ रहने वाला दूसरा इंसान कभी बोर नहीं महसूस कर सकता। ये लोग दिल के बड़े ही साफ होते हैं। लेकिन इनमें एक बात बहुत अच्छी होती है कि यह सामने वाले के मुंह पर ही उसको गलत बात के लिए टोक देते हैं। यह लोग जिन्हें पसंद करते हैं उन्हें अच्छा फील कराने के लिए हर तरह की कोशिश तक करने के लिए तैयार हो जाते हैं।
5.जिद्दी होते हैं
दिसंबर में जन्में लोगों में थोड़ा अक्खड़पन होता है। वैसे यह जिद्दी भी होते हैं। इन्हें जो चीज नहीं पसंद आती उसे ये जल्दी से स्वीकार नहीं करते हैं। बहुत सारे मामलों में यह लोग गलत होने के बाद भी खुद की गलती नहीं स्वीकार करते हैं। 
6.करते हैं अपनी आजादी से प्यार
इस महीने में जन्में लोगों को अपनी आजादी से बहुत प्यार होता है। इन्हें ये बात बिल्कुल भी नहीं पसंद कि कोई इनके ऊपर नियंत्रण करने की कोशिश करे। यह लोग अपनी शर्तों पर जिंदगी जीते हैं और किसी तरह के बंधन से खुद को बचा कर रखते हैं। 
Advertisement
Next Article