Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हिंदू लड़के को मुस्लिम लड़की के साथ देखकर मचाया बवाल, पुलिस ने लिया तगड़ा एक्शन, Video Viral

धार्मिक विवाद पर पुलिस का तगड़ा एक्शन, वीडियो हुआ वायरल

06:48 AM Apr 14, 2025 IST | Shivangi Shandilya

धार्मिक विवाद पर पुलिस का तगड़ा एक्शन, वीडियो हुआ वायरल

मुजफ्फरनगर में एक हिंदू युवक और मुस्लिम लड़की को साथ देखकर कुछ लोगों ने बवाल मचा दिया। मुस्लिम युवकों ने दोनों को बीच रास्ते में रोका और युवती को बाल खींचकर बाइक से नीचे उतार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में तगड़ा एक्शन लिया है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है। यहां एक हिंदू युवक के साथ मुस्लिम लड़की को देखकर कुछ लोगों ने बवाल मचा दिया। मुस्लिम लड़की के साथ कुछ मुस्लिम लोगों ने बदतमीजी की। लड़की बाइक से लड़के के साथ जा रही थी। इसी दौरान मुल्सिम लड़कों ने दोनों को बीच रास्ते में रोक दिया। दोनों से नाम पूछा इसके बाद मुस्लिम युवती को बाल खींचकर बाइक से नीचे उतारा और मारपीट शुरू कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बुर्का खींचने की कोशिश

बता दें कि वायरल वीडियो के अनुसार, बदमाशों ने पहले दोनों बाइक सवार हिन्दू लड़के और मुस्लिम लड़की को जबरन गाड़ी से नीचे उतारा। बाइक से नीचे उतारने के दौरान बदमाशों ने मुल्सिम लड़की का बुर्का खिंचा। लड़की की चोटी भी खींचकर कई थप्पड़ मारे। इस दौरान वे लोग लड़की की बुर्का उतारने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि आसपास के लोगों ने दोनों को बचाकर वहां से किसी भी तरह बाहर कर दिया। अब इस मामले में पुलिस की कार्रवाई शुरू हो चुकी है।

कई आरोपियों को किया गिरफ्तार

मजफ्फरनगर पुलिस ने इस मामले में पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपियों को लंगड़ाते हुए देखा जा रहा है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसके लिए आभार जताया है।

सभी को भेजा गया जेल

इस मामले में रविवार रात को पुलिस ने 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार होने वाले आरोपियों में सभी मुस्लिम युवक शामिल है। आरोपियों में सरताज, शोएब , शादाब, उमर, अर्श, शमी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की खूब धुनाई की है। सभी आरोपी थाने में लंगड़ाते दिखे। पुलिस की खातिरदारी के बाद सभी आरोपी सही से चल भी नहीं पा रहे थे। फ़िलहाल सभी को जेल भेज दिया गया है।

एक मिनट पहले ऑफिस छोड़ने पर महिला को मिली नौकरी से निकालने की ईमेल

Advertisement
Advertisement
Next Article