Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जनता को भाजपा से देशभक्ति का प्रमाण पत्र नहीं चाहिए : कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और शान है। भाजपा सिर्फ दिखावे की राजनीति करती है।

06:49 PM Aug 14, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और शान है। भाजपा सिर्फ दिखावे की राजनीति करती है।

हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी): कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और शान है। भाजपा सिर्फ दिखावे की राजनीति करती है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस देश की जनता देशभक्त है और उसे भाजपा से देशभक्ति का प्रमाण पत्र नहीं चाहिए। रविवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के दौरान माहरा ने ये बातें कहीं।
Advertisement
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस द्वारा जनपद में 75 किमी भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र की यात्रा को आगे बढ़ाते हुए दूसरे चरण में यात्रा ग्राम बोडाहेड़ी से शुरू होकर कासमपुर, अलावलपुर, सुभाषगढ़, दिनारपुर, सहदेवपुर में समाप्त हुई।
इस दौरान विधायक रवि बहादुर ने कहा कि तिरंगा यात्रा में हर जाति, धर्म का व्यक्ति शामिल हुआ। कुछ सांप्रदायिक ताकतें देश का माहौल खराब करने का कार्य कर रहीं हैं जिसका मुहतोड़ जवाब देना है। आज महंगाई, बेरोजगारी, सुरक्षा, शिक्षा, चिकित्सा पर बात नहीं होती। जो भी इन पर सरकार से सवाल करता है उसे ईडी, सीबीआई का डर दिखाकर शोषण किया जा रहा है। देश फिर से गुलामी की तरफ धकेल दिया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री चौधरी किरणपाल वाल्मीकि, गुरदेव सिंह, युफूस प्रधान, यासीन प्रधान, रियासत, अनीस प्रधान, शमीम अहमद, कारी शहजाद, जगदीश प्रधान, लाडी प्रधान, गौरव शर्मा, ललित शर्मा, प्रेम कीर्ति शर्मा, नोमान, उस्मान, अशद, जुल्फिकार, फरमान, नवल किशोर, बालेश्वर सिंह, अमित कुमार, राजकुमार शर्मा, सतेंद्र, तनवीर कुरेशी, खलील प्रधान, अमजद खान, राविकांत, सुलेमान, राजीव चौधरी, कृतिक बिरला, कैप्टन अश्वनी, लुकमान, पुनीत शर्मा, महरूफ सलमानी, तनुज चौहान, सरबजीत सिंह, जोनी राजौर, सागर बेनीवाल आदि शामिल थे। ——————————ज्वालापुर विधायक एवं प्रदेशाध्यक्ष तिरंगा यात्रा में भाग लेते हुए। (छायाः पंजाब केसरी
Advertisement
Next Article