टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Jammu में लोगों ने स्वच्छता के प्रति दिखाई जागरूकता और BJP सरकार को सराहा

09:31 PM Oct 04, 2024 IST | Abhishek Kumar

Jammu : स्वच्छ भारत अभियान को 10 साल पूरे हो गए हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2014 को लाल किले से स्वच्छ भारत अभियान की घोषणा की थी। इसके बाद 2 अक्टूबर 2014 को देशभर में स्वच्छ भारत अभियान को राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में शुरू किया गया। बता दें कि इस अभियान को साल 2024 में गांधी जयंती के दिन दस साल पूरे हो गए।

Advertisement

Jammu में लोगों ने BJP सरकार को सराहा

आईएएनएस से बातचीत में चंदन गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगों में काफी बदलाव आया है। पहले लोग अपने घरों के बाहर कूड़ा फेंकते थे। इससे जगह-जगह कूड़े के ढेर लग जाते थे। जब पीएम मोदी ने इस पहल की शुरुआत की, तो लोगों ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाने की कोशिश की। जब तक जनता का सहयोग नहीं होगा, ये चीजें नहीं हो सकतीं। अगर मैं स्वच्छता की बात करूं तो जम्मू नगर निगम के तहत शहर के हर घर से कूड़ा उठाया जा रहा है।

Jammu : एक अन्‍य स्‍थानीय न‍िवासी अजय ने बताया कि पीएम मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान महात्मा गांधी को समर्पित था। इस अभियान को देशव्यापी आंदोलन के रूप में देखा गया है। देश के कोने-कोने से लोगों ने स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लिया। इस अभियान से लोगों में जागरूकता फैली है। पहले लोग अपने घरों में लिफाफे में कूड़ा भरकर फेंकते थे। स्वच्छ भारत अभियान के तहत पूरे देश में स्वच्छता देखने को मिल रही है।अनमोल वैध ने आईएएनएस से कहा कि सालों पहले देखा जाता था कि सड़क पर जगह-जगह कूड़ा फेंका जाता था। उस कूड़े को खाने से जानवर बीमार पड़ जाते थे।

Jammu : बता दें कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरे जम्मू में सफाई देखने को मिल रही है। सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ लोग भी सफाई बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके तहत शहरों में हर दुकान के सामने डस्टबिन रखवाए गए हैं। सरकारी गाड़ियां घर-घर जाकर कूड़ा उठा रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article