W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

असम के लोगों को नागरिकता का आवेदन करने के लिए मिल सकता है तीन महीने का समय

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) लागू होने के बाद असम में भारत की नागरिकता पाने के लिए आवेदन करने वालों को केंद्र सरकार तीन महीने का समय दे सकती है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

04:14 PM Jan 16, 2020 IST | Shera Rajput

सीएए लागू करने के लिए असम के परिप्रेक्ष्य में नियमों में कुछ विशेष प्रावधान किए जा सकते हैं।
एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार असम में रह रहे लोगों को नागरिकता हासिल करने का आवेदन करने के लिए केवल तीन महीने का समय दिए जाने की संभावना है।
अधिकारी ने कहा कि सीएए के तहत नियमों को अगले दो सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और उनके वित्त मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से गत सप्ताह मुलाकात की थी और अनुरोध किया था कि सीएए के तहत नागरिकता हासिल करने के लिए एक सीमित समयसीमा दी जानी चाहिए और असम के लोगों के लिए कुछ विशेष प्रावधान किए जाने चाहिए।
सीएए के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर सरमा ने कहा, “थोड़ा इंतजार कीजिये। अच्छी खबर आने वाली है।”
सीएए के तहत बनने वाले नियमों में असम के लिए विशेष प्रावधान अपेक्षित है क्योंकि राज्य में कानून के खिलाफ बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुआ था।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×