Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली की जनता आज शाहीन बाग का हिसाब-किताब कर रही : श्याम जाजू

भाजपा उपाध्यक्ष और दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू शनिवार सुबह करीब 10 बजे बेटे संदीप और बहू कनुप्रिया के साथ वोट डालने निर्माण भवन मतदान केंद्र पहुंचे।

07:56 AM Feb 08, 2020 IST | Desk Team

भाजपा उपाध्यक्ष और दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू शनिवार सुबह करीब 10 बजे बेटे संदीप और बहू कनुप्रिया के साथ वोट डालने निर्माण भवन मतदान केंद्र पहुंचे।

दिल्ली विधान सभा के लिए सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। इसी बीच भाजपा उपाध्यक्ष और दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू शनिवार सुबह करीब 10 बजे बेटे संदीप और बहू कनुप्रिया के साथ वोट डालने निर्माण भवन मतदान केंद्र पहुंचे। वोट डालने के बाद उन्होंने  कहा कि आज दिल्ली की जनता शाहीन बाग का हिसाब-किताब कर रही है। भाजपा उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने पूरे साढ़े चार साल तक काम नहीं किया और आखिरी छह महीनों में झूठे वादे किए। इससे नाराज होकर जनता प्रतिक्रिया में आज भाजपा को वोट दे रही है। 
Advertisement
भाजपा के दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू ने इस बात को खारिज कर दिया कि चुनाव में उनकी पार्टी ने शाहीन बाग को मुद्दा बनाया। उन्होंने  कहा, “छुद्र राजनीति के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने शाहीन बाग को मुद्दा बनाया। सड़क जाम होने से लाखों लोगों को रोजाना तकलीफ उठानी पड़ रही है। आज दिल्ली की जनता बढ़-चढ़कर वोट कर शाहीन बाग का हिसाब-किताब कर रही है।” 

दिल्ली विधानसभा चुनाव : विदेश मंत्री जयशंकर और हर्षवर्धन समेत कई दिग्गज नेताओं ने किया मतदान

श्याम जाजू ने कहा कि “दिल्ली में लोग परिवर्तन चाहते हैं। जनता मोदी के समर्थन में भाजपा को वोट डाल रही है। क्योंकि दिल्ली में भाजपा ही एकमात्र विकल्प है।”उन्होंने कहा कि “आज भाजपा का पूरा काडर सड़क पर उतर पड़ा है। भाजपा पोलिंग सेंटर तक अपने मतदाताओं को निकालने में सफल रही है। दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है।” 
Advertisement
Next Article