दिल्ली की जनता ने आप पार्टी को हैट्रिक लगवा ही दिया : शत्रुघ्न साहू
आज दिल्ली की जनता ने गजब कर दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में एकबार फिर से लगातार तीसरी बार आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत देकर हैट्रिक लगवा दिया है।
01:26 PM Feb 12, 2020 IST | Desk Team
आज दिल्ली की जनता ने गजब कर दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में एकबार फिर से लगातार तीसरी बार आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत देकर हैट्रिक लगवा दिया है। आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा 2020 के चुनाव परिणाम ने देश में साकारात्मक राजनीति करने का संदेश दिया है।
भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों ने साहिनबाग, जेएनयू, जामिया, पाकिस्तान जैसे भावनात्मक मुद्दे उछाल कर ध्रुवीकरण की गंदी राजनीति का जो साजिश रचा था उसे जनता ने इनकार कर दिया है। दिल्ली का जनादेश जनता ने काम के आधार पर दिया है, जिससे तमाम राजनीतिक दलों को विचार करने की जरुरत है।
भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान घटिया राजनीति की पराकाष्ठा कर दी थी, जिसमें एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को आतंकवादी कहा, मुख्यमंत्री के द्वारा हनुमानजी की पूजा करने पर मंदिर को अपवित्र होना कहकर मंदिर धुलवाया। विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को गद्दार कह कर गोली मारने का संदेश दिया जिसे भाजपा के कार्यकर्ता ने अंजाम दिया। इस घटिया बयानों और कुकृत्यों के खिलाफ जनता ने झाडू पर बटन दबा कर जबाब दिया है।
ध्वस्त शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था से बदहाल बिहार जो हत्या, बलात्कार एवं अपराध से उबल रहा है के गगनचुंबी नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बिहारी मतदाताओं से दिल्ली की आप सरकार को सफाया करने की अपील की थी, जिसे बिहारी जनता ने अस्वीकार कर दिया। आने वाले बिहार विधानसभा के चुनाव में बिहार की जनता इन गगनचुंबी नेताओं को जमीनी हकीकत का एहसास करायेगी। अब बिहार में भी सकारात्मक राजनीति होगी, भावनात्मक मुद्दों से उपर उठकर दिल्ली सरकार मॉडल के आधार पर बिहार में आम आदमी पार्टी की अकेले दम पर बहुमत की सरकार होगी।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू प्रकाश ने कहा कि दिल्ली की जनता ने अपने जनादेश से यह साबित कर दिया कि केजरीवाल आतंकवादी नही, दिल्ली का बेटा है। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार और मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डा. शशिकान्त ने संबोधित किया।मौके पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष लोकेश सिंह की ओर पार्टी की जीत बधाई गीत का विमोचन किया गया।
मनोज कुमार ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों ने जाति-धर्म की राजनीति को पराजित कर देश के वोटरों को नई राह दिखाई दिखाई है।अब देश की जनता सिर्फ राम और रहीम के नाम पर नही अपितु काम के आधार पर अपना वोट करेगी।
विजय जुलूस प्रदेश कार्यालय से डाकबुङ्गला चौराहा तक गया जिसमें प्रदेश प्रवक्ता अमर यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू प्रकाश, उमा दफ़्तुआर, सौरभ शर्मा, रागिनीलता सिंह, अरविंद कुमार, रूपम झा, रंजीत कृष्णा, सुनील अग्रवाल, अविनाश सिन्हा, साधुशरण चौधरी, प्रकाश सिन्हा, अभषेक यादवएइमरानएमनीष शर्मा, रणधीर कुमार, सुयेश ज्योति, आदि मेहता आदि सैंकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।
Advertisement
Advertisement