For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्री के सीमांचल दौरे के बाद लोगों का बढ़ा मनोबल, सकारात्मक पड़ेगा प्रभाव : विजय कुमार सिन्हा

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के सीमांचल दौरे से स्थानीय लोगों में जो भय के वातावरण का माहौल बन रहा था, उसे दूर करने में सकारात्मक असर पड़ा है।

07:16 PM Sep 26, 2022 IST | Ujjwal Jain

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के सीमांचल दौरे से स्थानीय लोगों में जो भय के वातावरण का माहौल बन रहा था, उसे दूर करने में सकारात्मक असर पड़ा है।

केंद्रीय गृह मंत्री के सीमांचल दौरे के बाद लोगों का बढ़ा मनोबल  सकारात्मक पड़ेगा प्रभाव   विजय कुमार सिन्हा
पटना,  पंजाब केसरी : बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के सीमांचल दौरे से स्थानीय लोगों में जो भय के वातावरण का माहौल बन रहा था, उसे दूर करने में सकारात्मक असर पड़ा है।
Advertisement
 बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री सिन्हा ने कहा कि सीमांचल क्षेत्र आज लड़कियों के गायब होने, लव जेहाद, धर्म परिवर्तन, घुसपैठियों की संख्या में वृद्धि, पशु तस्करी, मादक पदार्थों और आतंकवादियों के प्रशिक्षण स्थल के रूप में चर्चित हुआ है।
बिहार में 33 साल से सत्ताधारी बड़े भाई और छोटे भाई के नेतृत्व में चली सरकार की सहानुभूति और ऐसे कार्यों को परोक्ष और अपरोक्ष रूप से समर्थन तथा तुष्टिकरण करने वाले वरिष्ठ पदाधिकारियों के इन समस्याओं को नजर अंदाज करने का ही परिणाम है कि घुसपैठियों की संख्या बढ़ी है। स्थिति यह है कि किशनगंज जिले में अल्पसंख्यकों की संख्या जहां करीब 75 प्रतिशत पहुंच गई है वही हिंदुओं की संख्या करीब 25 फीसदी तक आ गई है। आज जरूरत है कि चर्चित इस क्षेत्र में ऐसी समस्याओं को नजरंदाज करने के बजाय इनकी जांच हो।
भाजपा नेता ने दावा करते हुए कहा कि अब ऐसे लोग रडार पर आएंगे। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के दौरे के बाद जंगल राज की आहट से लोगों के मन में जो भय का वातावरण तैयार हुआ है,उसे दूर करने में मदद मिलेगी। इधर, श्री सिन्हा ने कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी से राजद नेता लालू प्रसाद और सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा इस मुलाकात की एक तस्वीर अब तक सामने नहीं आई है।
Advertisement
श्री सिन्हा ने कहा कि जानकारी तो मिली है कांग्रेस ने इन दोनों नेताओं को दुत्कार दिया है। इधर, जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह अपने नेता को पीएम बना पाए या नहीं लेकिन उनके आश्रम जाने का इंतजाम कर चुके हैं। वैसे, यह भी तय है कि जदयू के समाप्त होने का अपयश ललन सिंह के मत्थे आयेगा।
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
×