Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जनता के मन में डर पैदा करने वाले लोग देश के लिए खतरा : भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि जो लोग आम जनता के मन में डर पैदा कर रहे हैं, वे देश के लिए खतरा हैं।

06:53 PM Dec 25, 2019 IST | Shera Rajput

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि जो लोग आम जनता के मन में डर पैदा कर रहे हैं, वे देश के लिए खतरा हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि जो लोग आम जनता के मन में डर पैदा कर रहे हैं, वे देश के लिए खतरा हैं। 
Advertisement
श्री भागवत ने सरूरनगर में आज शाम एक रैली को संबोधित करते कहा कि संघ ने हमेशा देश की जीत के लिए प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि आरआरएसएस के स्वयंसेवक समाज के हित के लिए काम करते हैं ना कि अपने फायदे के लिए। धर्म की जीत अपने आप में देश की जीत है और लोगों की तथा देश की रक्षा करना ही असली धर्म है। 
श्री भागवत ने कहा कि समाज में परिवर्तन ही देश की प्रगति का रास्ता है और कभी भी निजी सफलता के प्रयास नहीं करने चाहिए। लोगों को देश की तरक्की के लिए एकजुट होकर आगे आना चाहिए। दुनिया को मार्गदर्शन की जरुरत है जो उसे भारत दे सकता है। 
इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी कृष्ण रेड्डी, भारतीय जनता पार्टी के महासचिव मुरलीधर राव और तेलंगाना प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के। लक्ष्मण सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।
Advertisement
Next Article