Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्रदर्शन कर निकाली भड़ास

NULL

12:46 PM Aug 06, 2017 IST | Desk Team

NULL

पलवल: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे द्वारा आईएएस की बेटी से शराब के नशे में छेड़छाड़ किए जाने के मामले को लेकर आज पृथला क्षेत्र के गांव खंदावली में युवा कांग्रेस के बैनर तले युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन कर सुभाष बराला का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं पृथला के पूर्व विधायक रघुबीर तेवतिया के पुत्र तरुण तेवतिया कर रहे थे। प्रदर्शन में काफी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष तरुण तेवतिया ने कहा कि लोगों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले भाजपाई आज इस कद्र गिर चुके हैं कि वह अब सत्ता के नशे में चूर होकर प्रदेश की बेटियों पर बुरी नजर रखने लगे हैं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला ने एक आईएएस अधिकारी की बेटी से जो शर्मनाक हरकत की है, उसके लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के भतीजे पर लड़की के छेड़छाड़ व भगा ले जाने के आरोप लग चुके है, लेकिन सत्ता में होने के चलते इस मामले को दबा दिया गया, जबकि उसके बाद अब प्रदेशाध्यक्ष जैसे बड़े पद पर आसीन व्यक्ति के बेटे ने ही शराब के नशे में धुत्त होकर लड़की से छेड़छाड़ कर भाजपा के चाल-चरित्र और चेहरे को उजागर कर दिया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा का यही बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान है, या सिर्फ यह नारा केवल लोगों को गुमराह करने के लिए है।

उन्होंने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि प्रदेशाध्यक्ष जैसे बड़े पद पर आसीन व्यक्ति के बेटे द्वारा ही सरेआम महिलाओं की इज्जत उछाली जा रही है तथा ऐसे लोग सत्ता के नशे में चूर होकर सामाजिक मर्यादाओं को तार-तार रहे हैं। युवा जिलाध्यक्ष तरुण तेवतिया ने कहा कि एक ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हरियाणा में आकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारे को लेकर सरकार की वाहवाही कर रहे है वहीं दूसरी ओर उन्हीं की पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के पुत्र द्वारा सरेआम नशे में धुत्त होकर प्रदेश की राजधानी की बेटियों से शर्मनाक हरकतें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सुभाष बराला में जरा भी नैतिकता है तो वह अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देें।

श्री तेवतिया ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं सीएम मनोहर लाल खट्टर से भी कहा है कि वह सुभाष बराला को तुरंत उनके पद से बर्खास्त करके पार्टी से निष्कासित करें। इस मौके पर कांग्रेस पृथला के पूर्व अध्यक्ष बंटी हुड्डा, नफीस अहमद, राजू देशवाल, सुरजीत सिंह, सराज खान, शकील, बबलू, अकरम, इंम्तियाज, ताहिर मेम्बर, इमरान खान, साजिद खान, सलमान खान सहित सैकड़ों की तादाद में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

– देशपाल सौरोत

Advertisement
Advertisement
Next Article