देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Period Cramps: बिना पीरियड्स के भी होते हैं क्रैम्प्स, जानें इसके कारण और उपाय
02:27 PM Jan 11, 2024 IST | Aastha Paswan
Period Cramps: पीरियड्स में दर्द होना आम बात है, लेकिन बिना पीरियड्स के पेट में दर्द होना कई बीमारियों की ओर संकेत करती है। आइए जानें आखिर असली वजह क्या है?
Advertisement
Highlights
Advertisement
- बिना पीरियड्स के भी हो सकते हैं क्रैम्प्स
- इन कारणों से हो सकता पेट दर्द
बिना पीरियड्स के भी होते हैं क्रैम्प्स
पीरियड्स (Periods) के दौरान अक्सर महिलाओं अक्सर के पेट के निचले हिस्से में हल्का दर्द या ऐंठन होती है जिसे पीरियड्स क्रैम्प्स कहा जाता है। यह जब मासिक धर्म शुरू होने वाला होता है, तो महिलाओं को ऐंठन का अनुभव हो सकता है। इस दौरान पीठ के निचले हिस्से में बेचैनी होती है। इसके बाद पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है और रक्तस्राव होने लगता है। यह सामान्य पैटर्न है और यह दर्द ओव्यूलेशन से जुड़ा है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि महिलाएं बिना पीरियड्स के भी इस तरह के दर्द को महसूस करती हैं। यानि आप पीरियड्स में नहीं है तब भी आपको दर्द परेशान कर रहा है। जाने इसके पाछे क्या कारण होते हैं और इस दर्द को कैसे कम किया जा सकता है।
Advertisement

इन कारणों से हो सकता पेट दर्द
- यह दर्द कई बार यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन UTI के कारण भी हो सकता है।
- एक्टोपिक प्रेग्नेंसी में भी पेट में ऐंठन या दर्द हो सकता है।
- यह अधिकतर हार्मोनल चेंजेज के कारण भी पेट में ऐंठन हो सकता है। इसकी वजह से वजन का बढ़ना और घटना भी आम बात है।
- ओवेरियन सिस्ट होने पर भी पेट में ऐंठन और दर्द होने लगता है।
- यूट्रस में ट्यूमर होने की स्थिति में भी ट्यूमर होने लगता है। इसलिए आपको तुरंत चेकअप कराना चाहिए।

दर्द से राहत पाने के उपाय
- इस क्रैम्प से राहत पाने के लिए गुनगुना पानी पिएं।
- अगर बिना पीरियड्स के पेट में दर्द हो रहा है, तो गुनगुने पानी से नहाना भी बेहतर उताय है, या हीटिंग पैट से सिंकाई करें।

- कुछ देर वॉक और हल्की एक्सरसाइज करें। इससे दर्द ठीक होगा और आपको आराम मिलेगा।
- ऐसी चीजें होने पर घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अगर दर्द बढ़ जाए तो डॉक्टर के पास जाना सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। इसलिए कोई भी दवा खाने से पहले एक बार डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Advertisement

Join Channel