For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Periods के दौरान क्यों हो जाते हैं Face पर Pimple? ये हैं इसके पीछे की वजह

12:24 PM Apr 02, 2024 IST | Aastha Paswan
periods के दौरान क्यों हो जाते हैं face पर pimple  ये हैं इसके पीछे की वजह

Periods: Periods के दौरान हार्मेनल बदलाव के कारण चेहरे पर पिम्पल्स निकलने लगते हैं। आपको इन दिनों में अपना विशेष ख्याल रखना चाहिए। आप अपनी डाइट में बदलाव कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए आप पहले से ही खुद को तैयार कर लें।

Highlights

  • Periods में होते हैं पिंपल्स
  • हार्मोनल चेंजेस की वजह से ऐसा होता है
  • इसके और भी दूसरे कारण हो सकते हैं

Periods के दौरान होते हैं Pimple

Periods के दौरान हारमोंस चेंज होने लगते हैं। ऐसे में महिलाओं में कई सारे बदलाव देखे जाते हैं। Periods आने के पहले और बाद में महिलाओं को चिड़चिड़ापन, कमर दर्द, पेट दर्द, घबराहट जैसी दिक्कत होती है। इसके साथ ही बॉडी के अंदर भी कई हार्मोनल बदलाव देखे जाते हैं। Periods आना एक नेचुरल प्रोसेस है, जो हर महीने आता है। ऐसे में अधिकतर महिलाओं के चेहरे पर पिंपल्स होने की समस्या देखी गई है। Periods शुरू होने के कुछ दिन पहले से ही लड़कियों को चेहरे पर छोटी-छोटी फुंसियां होने लगती है। ऐसा हार्मोनल बदलाव के कारण होता है।

लेकिन इसके और भी कारण हो सकते हैं। Periods के दौरान शरीर में सूजन बढ़ जाता है, जो स्किन को लाल और चिड़चिड़ी बनता है, जिससे पिंपल्स होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा एंड्रोजन नाम का हार्मोन बॉडी में बढ़ जाता है, जिससे भी पिंपल्स हो सकते हैं। Periods शुरू होने से पहले एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का स्तर गिर जाता है। इससे स्किन पर लाल फुंसियां होने लगती है। इसके अलावा पीरियड्स के टाइम पर स्ट्रेस बढ़ने लगता है, इससे भी फुंसियां हो सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान

यही नहीं Periods आने से महिलाओं की दिनचर्या में भी काफी बदलाव आ जाता है। जिससे वह समय पर ना ठीक से खा पाती है, ना नींद ले पाती है। इसलिए भी पिंपल्स होने की संभावना बढ़ जाती है। कुछ महिलाएं Periods के दौरान ऐसा खाना खाती है, जो उन्हें नहीं खाना चाहिए जैसे कि जंक फूड, फास्ट फूड या शराब पीना। इसलिए महिलाओं को Periods के पहले और थोड़े दिन बाद तक संतुलित आहार ही खाना चाहिए।

Periods में पेट दर्द एक आम समस्या है। इस दौरान कुछ महिलाएं दर्द की गोलियों का सेवन करती है। इन गोली की वजह से भी पिंपल्स हो सकते हैं। इसके अलावा Periods में महिलाएं चिड़चिड़ी हो जाती है, जिससे वह समय पर फेस की केयर नहीं कर पाती है। इस वजह से भी उन्हें पिंपल्स हो सकते हैं।

आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement
Advertisement

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×