Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारतीय मूल के व्यक्ति को ब्रिटेन में अनिश्चितकाल तक अस्पताल में कैद रखने की सजा

पश्चिमी लंदन में एक विवाद के बाद 69 वर्षीय एक बिल्डर की छूरा घोंपकर हत्या करने का दोषी पाए गए भारतीय मूल के व्यक्ति को ब्रिटेन की एक अदालत ने अनिश्चितकाल तक अस्पताल में कैद रखने की सजा सुनाई है

03:02 AM Dec 16, 2020 IST | Desk Team

पश्चिमी लंदन में एक विवाद के बाद 69 वर्षीय एक बिल्डर की छूरा घोंपकर हत्या करने का दोषी पाए गए भारतीय मूल के व्यक्ति को ब्रिटेन की एक अदालत ने अनिश्चितकाल तक अस्पताल में कैद रखने की सजा सुनाई है

पश्चिमी लंदन में एक विवाद के बाद 69 वर्षीय एक बिल्डर की छूरा घोंपकर हत्या करने का दोषी पाए गए भारतीय मूल के व्यक्ति को ब्रिटेन की एक अदालत ने अनिश्चितकाल तक अस्पताल में कैद रखने की सजा सुनाई है। साउथॉल में 36 वर्षीय गुरजीत सिंह लाल ने एलन इसीचेई पर हमला किया था जब एक सड़क पर लाल के थूकने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। 
Advertisement
इनर लंदन क्राउन कोर्ट की एक ज्यूरी ने अक्टूबर में उसे हत्या का दोषी पाया था। सोमवार को, उसे उसी अदालत में ब्रिटेन के मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम 1983 की धारा 37 के तहत अनिश्चितकालीन अस्पताल में कैद रखने की सजा सुनाई गई। लाल अब एक मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल में कैद रहेगा। यह घटना पिछले साल हुई थी। 
Advertisement
Next Article