Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दुबई में पालतू टाइगर ने शख्स को दौड़ा लिया, देखें खौफनाक वीडियो

09:13 AM Jan 17, 2024 IST | Ritika Jangid

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में चीता, बाघ और शेर को पालतु जानवरों की तरह पालना काफी आम बात है। अक्सर ऐसे वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं जहां पर शेख बाघ और चीता को पालते हैं और उनके साथ मस्ती करते दिखते हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स को बाघ के पीछे दौड़ते और अपनी जान बचाते देखा जा सकता है। रूह कंपा देने वाले इस वीडियो देखकर लोग काफी हैरान हैं और गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं।

Advertisement

यहां देखें खौफनाक वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @billionaire_life.styles ने शेयर किया है। वीडियो में आलीशान घर दिख रहा है, जिसमें एक टाइगर है, जो लगातार एक शख्स के पीछे दौड़ रहा है। वह इंसान खुद को बचाने के लिए यहां वहां भाग रहा है, लेकिन टाइगर लगातार उसे पकड़ने की कोशिश में लगा हुआ है। इसके बाद वह शख्स वहीं गिर पड़ता है और टाइगर झपटने लगता है। वह शख्स एक बार फिर उठकर खड़ा होता है, लेकिन टाइगर फिर उसके पीछे पड़ जाता है। इसके वीडियो के कैप्शन में लिखा है- सिर्फ मिडिल ईस्ट में।

बता दें, ये वीडियो @billionaire_life.styles अकाउंट ने शेयर किया है।

लोगों ने जाहिर किया गुस्सा

इस खौफनाक वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके है और जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है, यह जानवर यहां से नाता नहीं रखता है, उसे सिर्फ खेलने की चीज़ बनाना गलत है। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, क्या हो अगर टाइगर वाकई में उस शख्स को पकड़ना चाहता हो। जबकि एक यूजर ने लिखा, शायद बाघ उसके साथ खेलने की कोशिश कर रहा है। लेकिन कई यूजर्स ने जंगली जानवरों को पालने के इस शौक पर सवाल उठाए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article