पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लुधियाना में लगा पेट्रोल-डीजल का लंगर
गुरूओं – पीर पैगेंबरों की पावन धरती पंजाब में कोई भी शख्स भूखा नहीं सोता, क्योंकि यहां हर गली-नुक्कड़ पर अकसर भूखें लोगों के लिए लंगर व्यवस्था चलती रहती है।
11:13 PM Jul 09, 2020 IST | Shera Rajput
लुधियाना : गुरूओं – पीर पैगेंबरों की पावन धरती पंजाब में कोई भी शख्स भूखा नहीं सोता, क्योंकि यहां हर गली-नुक्कड़ पर अकसर भूखें लोगों के लिए लंगर व्यवस्था चलती रहती है। लेकिन आज लुधियाना में यूथ अकाली दल के लोगों ने कैप्टन अमरेंद्र सिंह की कांग्रेसी सरकार को मूल्य वृद्धि के खिलाफ आइना दिखाने हेतु पेट्रोल डीजल की व्यवस्था मुफत कर दी। इस दौरान 513 लीटर तेल मुफ्त बांटा गया।
यूूथ अकाली दल के जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोशा ने रेलवे स्टेशन रोड पर पेट्रोल पंप के बाहर मुफ्त में पेट्रोल और डीजल वितरित किया। उन्होंने थ्री व्हीलर वाहन चालकों और अन्य लोगों को 513 से अधिक लीटर पेट्रोल और डीजल वितरित किया और सरकार के खिलाफ रोष जताया। गोशा ने कहा कि पंजाब में पेट्रोल और डीजल की कीमतें सभी राज्यों में अधिक हैं। पंजाब सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स लगाया है।
गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें जनता की पहुंच से बाहर होने के कारण लोग वाहन चलाने में असमर्थ हैंं, इसलिए उन्होंने लोगों को मुफ्त में 513 लीटर से अधिक पेट्रोल और डीजल वितरित किया है। सामाजिक कार्यकर्ता बिट्टू गुंबर ने कहा कि वे पिछले चार महीनों से लंगर, राशन बांटकर सेवा कर रहे हैं और आज उन्होंने अपना विरोध प्रदर्शन करने के लिए मुफ्त में पेट्रोल और डीजल वितरित किया है।
– रीना अरोड़ा
Advertisement
Advertisement

Join Channel