टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

लोकसभा चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, केंद्र सरकार ने दो रुपये घटाए दाम

11:20 PM Mar 14, 2024 IST | Shera Rajput

केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल के दाम 2 रुपए कम किए हैं। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, ''ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन किया है। नई कीमतें 15 मार्च 2024 सुबह 6 बजे से प्रभावी होंगी।''
केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम दो रुपए घटाए
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर थी जो अब 94.72 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इसी तरह मुंबई में प्रति लीटर 106.31 रुपए की जगह नई कीमत 104.21 रुपए प्रति लीटर की गई है।
नई कीमतें 15 मार्च 2024 सुबह 6 बजे से होंगी प्रभावी
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपए प्रति लीटर की जगह नई कीमत 103.94 रुपए होगी। अगर चेन्नई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 102.63 रुपए की जगह 100.75 रुपए प्रति लीटर होगी। नई कीमतें 15 मार्च 2024 सुबह 6 बजे से प्रभावी होंगी।

Advertisement

Advertisement
Next Article