टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

लगातार छठे ‌दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ‌गिरावट

पेट्रोल-डीजल के दाम में मंगलवार को भी कमी दर्ज की गई। कीमतों में गिरावट का यह लगातार छठा दिन है।  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 10 पैसे और डीजल की कीमत में 7 पैसे की गिरावट आई।

01:00 PM Oct 23, 2018 IST | Desk Team

पेट्रोल-डीजल के दाम में मंगलवार को भी कमी दर्ज की गई। कीमतों में गिरावट का यह लगातार छठा दिन है।  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 10 पैसे और डीजल की कीमत में 7 पैसे की गिरावट आई।

पेट्रोल-डीजल के दाम में मंगलवार को भी कमी दर्ज की गई। कीमतों में गिरावट का यह लगातार छठा दिन है।  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 10 पैसे और डीजल की कीमत में 7 पैसे की गिरावट आई। इसके बाद यहां पेट्रोल 81.34 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 74.85 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में आज पेट्रोल 30 पैसे कम होकर 86.91 रुपये प्रति लीटर और डीजल 28 पैसे सस्ता होकर 78.54 रुपये प्रति लीटर की दर पर मिल रहा है।

कहा जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सस्ते तेल का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाने के मकसद से देश में पेट्रोल-डीजल सस्ता किया गया है। 5 अक्टूबर को देश भर में तेल कंपनियों ने 2.50 रुपये प्रति लीटर सस्ता किया था।

इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने र्इंधन कीमतों में बदलाव कर दिया है, जो रोजाना सुबह 6 बजे से लागू हो रहा है। इसमें एक रुपया तेल कंपनियों की तरफ से और 1.50 रुपये सरकार ने एक्साइज ड्यूटी कम की थी। साथ ही बीजेपी शासित राज्य सरकारों ने भी अपनी तरफ से वैट में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को ब्रेंट क्रूड का रेट 79.74 डॉलर प्रति बैरल दर्ज किया गया। ऑयल कंपनियां अब हर दिन कच्चे तेल और रुपए के एक्सचेंज रेट के हिसाब से हर दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय करती हैं।

माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले दिनों कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट के बाद भारतीय तेल विपणन कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की जा रही है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी जिसके बाद कर्इ राज्यों ने वैट में कटौती की थी। लेकिन दिल्ली सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में कोर्इ कटौती नहीं की।

Advertisement
Advertisement
Next Article