Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

घरेलू स्तर पर 126वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हुई 114.36 डॉलर प्रति बैरल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 114.36 डॉलर प्रति बैरल हुई, जो बुधवार को 131.27 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर थी।

11:39 AM Mar 10, 2022 IST | Desk Team

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 114.36 डॉलर प्रति बैरल हुई, जो बुधवार को 131.27 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर थी।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण युद्ध को आज 15 दिन हो चुकें है और अभी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस युद्ध का असर कई देशों पर भी पड़ा है और कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। हालांकि देश में 126वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल रूस यूक्रेन संकट के बाद ही शुरू हो गया था।
Advertisement
अमेरिका ने रूस से तेल के आयत पर लगाई रोक 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 114.36 डॉलर प्रति बैरल हुई, जो बुधवार को 131.27 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर थी। अमेरिका ने भी रूस से तेल के आयात पर रोक लगा दी है।  हालांकि सऊदी अरब और कुवैत ने इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयार्क में ब्रेंट क्रूड में कीमत 2.90 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 114.36 डॉलर प्रति बैरल पर थी, जबकि अमेरिकी क्रूड 1.66 प्रतिशत बढ़कर 110.50 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था।
महानगरों में तेल की कीमतें
दिल्ली            95.41                            86.67 
मुंबई             109.98                           94.14 
चेन्नई             101.40                           91.43 
कोलकाता    104.67                            89.79
Advertisement
Next Article