टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

आज फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा, ‌दिल्ली में पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 29 पैसे महंगा

NULL

07:40 AM Oct 09, 2018 IST | Desk Team

NULL

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से आम आदमी को निजात इतनी जल्दी नहीं मिलने वाली है। सोमवार को भी तेल कीमतों में बढ़ोतरी हुई. दिल्ली में पेट्रोल 0.21 पैसे बढ़कर 82.03 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि डीजल 0.29 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 77.50 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल अब 87.50 रुपए और डीजल 77.37 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

इससे पहले रविवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई थी। रविवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में जहां 14 पैसे की वृद्धि हुई। वहीं डीजल 0.29 पैसे प्रति लीटर बढ़ा। तेल के बढ़ती कीमतों के कारण मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। साथ ही लोगों में भी सरकार के खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रही है। पिछले करीब एक महीने से पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

बढ़ती कीमतों पर लोगों को मामूली राहत देते हुए केंद्र सरकार ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दाम 2.50 रुपए कम जरूर किए, लेकिन आम आदमी को इससे न के बराबर राहत मिलने वाली है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की आसमान छू रही कीमत और डॉलर के मुकाबले कमजोर होता रुपये का असर तेल कीमतों पर पड़ रहा है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढोत्तरी की मुख्य बातें

Advertisement
Advertisement
Next Article