W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट प्राइस

09:11 AM Dec 07, 2025 IST | Bhawana Rawat
पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव  जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट प्राइस

Petrol Diesel Price 07 Dec: हर दिन की तरह आज 7 दिसंबर 2025 को सरकारी तेल कंपनियों ने देशभर के लिए सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी किए हैं। भारत में ईंधन की कीमतें रोजाना तय की जाती हैं, और ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, टैक्स और डीलर मार्जिन जैसे कारकों पर निर्भर करते हैं। कीमतों में ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं, चाहे वो ऑफिस जाने वाला व्यक्ति हो या सब्जी बेचने वाला व्यापारी। ऐसे में हर दिन कीमतों की जानकारी रखना जरुरी है। आइए जानते हैं, देश भर में आज क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत।

Advertisement

Petrol Diesel News: देखें इन शहरों पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 07 Dec
Petrol Diesel News (Image- Social Media)
शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली94.7287.62
मुंबई104.2192.15
कोलकाता103.9490.76
चेन्नई100.7592.34
अहमदाबाद94.4990.17
बेंगलुरु102.9289.02
हैदराबाद107.4695.70
जयपुर104.7290.21
लखनऊ94.6987.80
पुणे104.0490.57
चंडीगढ़94.3082.45
इंदौर106.4891.88
पटना105.5893.80
सूरत95.0089.00
नासिक95.5089.50

CNG Rate Today: क्या है आज CNG की कीमत?

Petrol Diesel Price 07 Dec
CNG Rate Today (Image- Social Media)
शहरदाम (₹)
नई दिल्ली77.09
मुंबई77.00
चेन्नई91.50
बैंगलोर89.00
हैदराबाद96.00
फिरोजाबाद94.35
मथुरा94.35
मेरठ87.05
सोनीपत86.10

Petrol Diesel Rate: कैसे तय होती हैं कीमतें?

Petrol Diesel Price 07 Dec
Petrol Diesel Rate (Image- Social Media)

भारत में पेट्रोल और डीजल की दरें तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) द्वारा हर दिन तय की जाती हैं। ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, विदेशी मुद्रा विनिमय दर, केंद्रीय और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए कर, और डीलर के मुनाफे को ध्यान में रखकर कीमतें निर्धारित करती हैं। हर राज्य का टैक्स ढांचा अलग होता है, इसलिए एक ही दिन में देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में थोड़ा फर्क देखने को मिलता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: शनिवार को फिर बदला पेट्रोल-डीजल का दाम, टंकी फुल करवाने से पहले देखें सबसे सस्ता कहां?

Advertisement

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×