पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट प्राइस
Petrol Diesel Price 07 Dec: हर दिन की तरह आज 7 दिसंबर 2025 को सरकारी तेल कंपनियों ने देशभर के लिए सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी किए हैं। भारत में ईंधन की कीमतें रोजाना तय की जाती हैं, और ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, टैक्स और डीलर मार्जिन जैसे कारकों पर निर्भर करते हैं। कीमतों में ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं, चाहे वो ऑफिस जाने वाला व्यक्ति हो या सब्जी बेचने वाला व्यापारी। ऐसे में हर दिन कीमतों की जानकारी रखना जरुरी है। आइए जानते हैं, देश भर में आज क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत।
Petrol Diesel News: देखें इन शहरों पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| नई दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
| मुंबई | 104.21 | 92.15 |
| कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
| चेन्नई | 100.75 | 92.34 |
| अहमदाबाद | 94.49 | 90.17 |
| बेंगलुरु | 102.92 | 89.02 |
| हैदराबाद | 107.46 | 95.70 |
| जयपुर | 104.72 | 90.21 |
| लखनऊ | 94.69 | 87.80 |
| पुणे | 104.04 | 90.57 |
| चंडीगढ़ | 94.30 | 82.45 |
| इंदौर | 106.48 | 91.88 |
| पटना | 105.58 | 93.80 |
| सूरत | 95.00 | 89.00 |
| नासिक | 95.50 | 89.50 |
CNG Rate Today: क्या है आज CNG की कीमत?
| शहर | दाम (₹) |
|---|---|
| नई दिल्ली | 77.09 |
| मुंबई | 77.00 |
| चेन्नई | 91.50 |
| बैंगलोर | 89.00 |
| हैदराबाद | 96.00 |
| फिरोजाबाद | 94.35 |
| मथुरा | 94.35 |
| मेरठ | 87.05 |
| सोनीपत | 86.10 |
Petrol Diesel Rate: कैसे तय होती हैं कीमतें?
भारत में पेट्रोल और डीजल की दरें तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) द्वारा हर दिन तय की जाती हैं। ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, विदेशी मुद्रा विनिमय दर, केंद्रीय और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए कर, और डीलर के मुनाफे को ध्यान में रखकर कीमतें निर्धारित करती हैं। हर राज्य का टैक्स ढांचा अलग होता है, इसलिए एक ही दिन में देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में थोड़ा फर्क देखने को मिलता है।
यह भी पढ़ें: शनिवार को फिर बदला पेट्रोल-डीजल का दाम, टंकी फुल करवाने से पहले देखें सबसे सस्ता कहां?