W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Petrol Diesel Price 10 Nov: पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट जारी, जानिए आपके शहर में क्या है आज कीमत

07:37 AM Nov 10, 2025 IST | Himanshu Negi
petrol diesel price 10 nov  पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट रेट जारी   जानिए आपके शहर में क्या है आज कीमत
Petrol Diesel Price 10 Nov
Advertisement

Petrol Diesel Price 10 Nov: हर दिन की तरह आज 10 नवंबर 2025 को भी देशभर में तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी किए हैं। भारत में ईंधन की कीमतें रोजाना तय की जाती हैं, और ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, टैक्स और डीलर मार्जिन जैसे कारकों पर निर्भर करते हैं। राजधानी नई दिल्ली में आज पेट्रोल का भाव ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल का भाव ₹87.67 प्रति लीटर दर्ज किया गया है। पिछले दिनों की तुलना में इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है।

Petrol Diesel Price 10 Nov

Petrol Diesel Price 10 Nov
Petrol Diesel Price 10 Nov (source: social media)

देश के अन्य बड़े शहरों में भी पेट्रोल के दाम लगभग स्थिर बने हुए हैं। विस्तार से जानते है प्रमुख शहरों के ताजा पेट्रोल रेट की नई कीमतें

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीज़ल (₹/लीटर)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5090.03
चेन्नई100.9092.48
कोलकाता105.4192.02
हैदराबाद107.4695.70
जयपुर104.7290.21
लखनऊ94.6987.81
चंडीगढ़94.3082.45
पटना105.3491.59

CNG Rate Today: क्या हैं आज CNG की कीमत?

शहरCNG RATE
दिल्ली76.09
मुंबई77.00
चेन्नई91.50
कोलकाता90.00
पटना84.54
गुड़गांव82.12

Petrol Diesel Rate: कैसे तय होती हैं कीमतें ?

Petrol Diesel Rate
Petrol Diesel Rate (source: social media)

भारत में पेट्रोल और डीजल की दरें तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) द्वारा हर दिन तय की जाती हैं। ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, विदेशी मुद्रा विनिमय दर, केंद्रीय और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए कर, और डीलर के मुनाफे को ध्यान में रखकर कीमतें निर्धारित करती हैं। हर राज्य का टैक्स ढांचा अलग होता है, इसलिए एक ही दिन में देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में थोड़ा फर्क देखने को मिलता है।

Petrol Rate in Delhi:  उपभोक्ताओं के लिए सलाह

अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने जा रहे हैं, तो ईंधन के ताजा रेट जरूर जांच लें। अब यह काम बहुत आसान हो गया है। आप अपने मोबाइल पर ऑयल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप (जैसे IOC, HPCL, BPCL) के जरिए हर सुबह 6 बजे अपडेटेड रेट देख सकते हैं।

ALSO READ: Petrol Diesel Price 08 Nov: शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हल्का बदलाव, जानिए आज आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट?

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
Advertisement
×