W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Petrol Diesel Price 12 Nov: कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के भाव! जानें आज का लेटेस्ट रेट

07:36 AM Nov 12, 2025 IST | Himanshu Negi
petrol diesel price 12 nov  कई शहरों में बदले पेट्रोल डीजल के भाव  जानें आज का लेटेस्ट रेट
Petrol Diesel Price 12 Nov
Advertisement

Petrol Diesel Price 12 Nov: हर दिन की तरह आज 12 नवंबर 2025 को भी देशभर में तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी किए हैं। भारत में ईंधन की कीमतें रोजाना तय की जाती हैं, और ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, टैक्स और डीलर मार्जिन जैसे कारकों पर निर्भर करते हैं। कीमतों में ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं, चाहे वो ऑफिस जाने वाला व्यक्ति हो या सब्जी बेचने वाला व्यापारी। ऐसे में हर दिन कीमतों की जानकारी रखना जरुरी है। आइये जानते हैं, आज क्या है पेट्रोल-डीजल के नए दाम।

Petrol Diesel Price 12 Nov: प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत

Petrol Diesel Price 12 Nov
Petrol Diesel Price 12 Nov (source: social media)

देश के अन्य बड़े शहरों में भी पेट्रोल के दाम लगभग स्थिर बने हुए हैं। विस्तार से जानते है प्रमुख शहरों के ताजा पेट्रोल रेट की नई कीमतें

शहर (City)पेट्रोल (₹/लीटर)डीज़ल (₹/लीटर)
नई दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5090.03
चेन्नई100.9092.48
कोलकाता105.4192.02
हैदराबाद107.4695.70
जयपुर104.7290.21
लखनऊ94.7387.86
चंडीगढ़94.3082.45
पटना105.2391.49

CNG Rate Today: क्या हैं आज CNG की कीमत?

CNG Rate Today
CNG Rate Today (source: social media)
शहर (City)CNG RATE
दिल्ली76.09
मुंबई77.00
चेन्नई91.50
कोलकाता90.00
पटना84.54
गुड़गांव82.12

Petrol Diesel Rate: कैसे तय होती हैं कीमतें ?

भारत में पेट्रोल और डीजल की दरें तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) द्वारा हर दिन तय की जाती हैं। ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, विदेशी मुद्रा विनिमय दर, केंद्रीय और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए कर, और डीलर के मुनाफे को ध्यान में रखकर कीमतें निर्धारित करती हैं। हर राज्य का टैक्स ढांचा अलग होता है, इसलिए एक ही दिन में देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में थोड़ा फर्क देखने को मिलता है।

Petrol Rate in Delhi:  उपभोक्ताओं के लिए सलाह

अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने जा रहे हैं, तो ईंधन के ताजा रेट जरूर जांच लें। अब यह काम बहुत आसान हो गया है। आप अपने मोबाइल पर ऑयल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप (जैसे IOC, HPCL, BPCL) के जरिए हर सुबह 6 बजे अपडेटेड रेट देख सकते हैं।

ALSO READ: Petrol Diesel Price 11 Nov: बदल गए पेट्रोल-डीजल के भाव! जानें आज क्या है आपके शहर में दाम

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
Advertisement
×