देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Petrol Diesel Prices: आज फिर पेट्रोल-डीजस के दामों में उछाल हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज कई शहरों में बदलाव देखने को मिले हैं। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल का भाव बढ़ने से तेल की खुदरा कीमतें भी बढ़ गई हैं।
Highlights
कच्चे तेल की कीमतों में एक गिरावट आने के बाद आज फिर 1 डॉलर से ज्यादा का उछाल दिख रहा है। इसका असर शुक्रवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी दिख रहा है। आज UP, बिहार और पंजाब सहित देश के तमाम राज्यों में तेल की कीमतों में बदलाव हुआ है। हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
ग्लोबल मार्केट में एक दिन पहले सस्ता हुआ क्रूड ऑयल आज फिर 1 डॉलर से ज्यादा के उछाल पर है। ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 1 डॉलर बढ़कर 82.86 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। WTI का रेट भी बढ़त के साथ 78.11 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है।
तेल कंपनियों के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में आज पेट्रोल 18 पैसे महंगा होकर 98.44 रुपये लीटर हो गया। यहां डीजल भी 17 पैसे चढ़ा और 88.76 रुपये लीटर बिक रहा है। वहीं UP मेरठ में पेट्रोल 23 पैसे महंगा होकर 96.46 रुपये लीटर तो डीजल 22 पैसे चढ़कर 89.64 रुपये लीटर हो गया है। इसके अलावा बिहार के गया शहर में पेट्रोल 30 पैसे सस्ता हुआ और 108.31 रुपये लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 27 पैसे गिरावट के साथ 95.04 रुपये लीटर बिक रहा है।