देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट नजर आ रही है। ब्रेंट क्रूड 82.08 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। इधर भारत में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव कर दिया है।
Highlights
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। रविवार सुबह करीब 7 बजे WTI क्रूड बढ़कर 78.01 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 82.08 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है. जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 49 पैसे सस्ता हो गया है. हिमाचल प्रदेश 29 पैसे और डीजल 27 पैसे सस्ता हो गया है। दूसरी ओर, गुजरात में पेट्रोल 49 और डीजल 48 पैसे सस्ता हो गया है। इसके अलावा पंजाब, महाराष्ट्र और राजस्थान में भी पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी दिख रही है।
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।