Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पेट्रोल-डीजल : बीते 13 दिनों में 11वीं बार हुई कीमतों में बढ़ोतरी, जानिए महानगरों में तेल के रेट

तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में रविवार को फिर बढ़ोतरी कर दी। बीते 13 दिनों में तेल कंपनियां ने 11वें दिन ईंधन के दाम बढ़ाए हैं।

10:06 AM Apr 03, 2022 IST | Desk Team

तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में रविवार को फिर बढ़ोतरी कर दी। बीते 13 दिनों में तेल कंपनियां ने 11वें दिन ईंधन के दाम बढ़ाए हैं।

देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में रविवार को फिर बढ़ोतरी कर दी। बीते 13 दिनों में तेल कंपनियां ने 11वें दिन ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल के दामों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़त्तरी की गयी। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल 103.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 94.67 रुपये प्रति लीटर के दाम से बिक रहा है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 84 पैसे से बढ़कर 118.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 85 पैसे के इजाफे के साथ 102.64 रुपये प्रति लीटर पर है। रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है।
अंतराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें
पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद 22 मार्च 2022 से बढ़नी शुरू हुई हैं। कंपनियों ने 24 मार्च और 01 अप्रैल को छोड़कर हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 104.39 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.42 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। उल्लेखनीय है कि पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
महानगरों में तेल की कीमतें
दिल्ली           103.41                         94.67

मुंबई             118.41                         102.64

चेन्नई            108.96                         99.04

कोलकाता       113.03                         97.82

Advertisement
Advertisement
Next Article