Petrol Diesel Rate Today 12 Oct: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानें अपने शहर का ताजा रेट
Petrol Diesel Rate Today 12 Oct: कहीं घूमने का प्लान बना रहे है तो अपने वाहन की टंकी को फुल करा दें। बता दें कि आज पेट्रोल डीजल के रेट में बदलाव किया गया है। अक्टूबर के महीन मे बड़े पर्व दिवाली और छठ में बस कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में आम जनता के लिए पेट्रोल-डीज़ल के रेट में भी बदलाव जारी है। सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताज़ा कीमतें जारी करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए के विनिमय दर में आए उतार-चढ़ाव पर आधारित होती हैं। इन बदलावों का असर हर व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है।
Petrol Diesel Rate Today 12 Oct: पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट
रोजाना पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी है। सरकार की यह प्रणाली पारदर्शिता को बढ़ावा देती है, जिससे उपभोक्ताओं तक सही और स्पष्ट जानकारी पहुंच सके और किसी तरह की गलतफहमी न हो। सरकार की ओर से रोजाना नए रेट जारी किए जाते हैं, जिससे पेट्रोल-डीजल खरीदने से पहले आपको और हमें पता चल जाए कि आज पेट्रोल-डीजल किस रेट पर बिक रहा है।
Petrol Diesel Price Today: यहां देखें पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट
City (शहर) | Petrol (₹) | Diesel (₹) |
---|---|---|
नई दिल्ली (New Delhi) | ₹94.77 | ₹87.69 |
मुंबई (Mumbai) | ₹103.50 | ₹90.03 |
कोलकाता (Kolkata) | ₹105.41 | ₹92.02 |
चेन्नई (Chennai) | ₹100.80 | ₹92.39 |
बेंगलुरु (Bengaluru) | ₹102.92 | ₹90.99 |
हैदराबाद (Hyderabad) | ₹107.46 | ₹95.70 |
जयपुर (Jaipur) | ₹104.72 | ₹90.21 |
लखनऊ (Lucknow) | ₹94.73 | ₹87.86 |
चंडीगढ़ (Chandigarh) | ₹94.30 | ₹82.45 |
पटना (Patna) | ₹105.60 | ₹91.83 |
गुड़गांव (Gurgaon) | ₹95.65 | ₹88.10 |
CNG Rate Today: प्रमुख शहरों में CNG रेट
CNG के रेट में भी बदलाव दर्ज किया गया है। कई शहरों में CNG के रेट में उतार चढ़ाव जारी है। जानते है आज का ताजा भाव.
City (शहर) | CNG Price (₹) |
---|---|
नई दिल्ली (Delhi) | ₹76.09 |
मुंबई (Mumbai) | ₹77.00 |
चेन्नई (Chennai) | ₹91.50 |
कोलकाता (Kolkata) | ₹90.00 |
पटना (Patna) | ₹84.54 |
गुड़गांव (Gurgaon) | ₹82.12 |
Petrol Diesel Rate: ईंधन की कीमतें कैसे होती है तय?
ईंधन की कीमतें कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय भाव, टैक्स, डॉलर-रुपया विनिमय दर, ट्रांसपोर्ट लागत, रिफाइनिंग खर्च और सरकारी नीतियों पर निर्भर करती हैं। मांग और आपूर्ति का संतुलन भी मूल्य निर्धारण में अहम भूमिका निभाता है। बता दें कि मई 2022 के बाद केंद्र की मोदी सरकार और कई राज्य सरकारों ने करों में कटौती की, जिसके परिणामस्वरूप ईंधन की कीमतों में स्थिरता आई।
ALSO READ: देशभर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानें अपने शहर का नया रेट