Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

photos:श्री कृष्ण का रोल निभाने वाले इस एक्टर की जिंदगी अब हो गयी है कुछ ऐसी

NULL

03:06 PM Apr 02, 2018 IST | Desk Team

NULL

टीवी पर हमने और आप सभी ने कई अभिनेता को अब तक भगवान कृष्ण की भूमिका में देखा है। असल जिंदगी में कृष्ण बने इस अभिनेता को किसी ने रियल कृष्ण के तौर पर देखा तो बहुत से लोगों ने इनकी पूजा भी की है। लेकिन असल जिंदगी में श्रीकृष्ण के सिद्घान्तों और आदर्शो पर जीना बेहद कठिन है। उसके लिए दृढ़ इच्छाशक्ति और संयम के साथ ही बहुत कुछ चाहिए होता है।

Advertisement

लेकिन एक अभिनेता ऐसे भी हैं जिन्होंने ना सिर्फ टीवी पर श्रीकृष्ण का रोल प्ले किया है बल्कि निजी जीवन में भी वह श्रीकृष्ण के आदर्शो पर ही चलते हुए नजर आ रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा भी कौन है। हम बात कर रहे हैं। टीवी पर श्रीकृष्ण का रोल प्ले करने वाले सर्वदमन डी.बनर्जी के बारे में।

सर्वदमन खुद श्रीकृष्ण के जीवन से इतना प्रभावित हैं कि वह खुद भी ऐसा काम कर रहे है जो काफी काबिल-ए-तारीफ है। फिल्मी दुनिया को छोड़ आज वह क्या कर रहे हैं। जब आपको इस बात का पता चलेगा तो आप काफी हैरान रह जाएंगे। तो आइए जानते हैं सर्वदमन डी.बनर्जी के बारे में।

आपको 90 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला रामानन्द सागर वाला सीरियल श्रीकृष्णा याद आया। इसे श्रीकृष्णा के नाम से जाना जाता था। इस सीरियल में श्रीकृष्ण का रोल निभाने वाले अभिनेता का नाम है सर्वदमन डी. बनर्जी।

इस किरदार से सर्वदमन डी. बनर्जी इतने लोकप्रिय हो गए कि बाद में उन्हें बहुत से सीरियल मिले। उसमें उन्होंने काम किया। जैसे ‘अर्जुन’, ‘जय गंगा मैया’ और ‘ओम नम: शिवाय’।

सर्वदमन डी. बनर्जी कुछ फिल्मों में भी दिखे जैसे स्वामी विवेकानंद, शंकराचार्य आदि। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। जानिए इस समय कहां है सर्वदमन डी बेनर्जी।आजकल सर्वदमन डी. बनर्जी मेडिटेशन में बिजी हैं। वो तो लोगों को सीखा भी रहे हैं। मगर कहां। इस बात का पता आपको लगेगा नीचे वाले फोटो में।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आजकल सर्वदमन डी. बनर्जी ऋषिकेश में हैं। वहां लोगों को मेडिटेशन भी सिखाते हैं। सालभर पहले ही एक इंटरव्यू में बनर्जी ने इसका जिक्र किया था। उन्होंने यह भी बताया था कि फिल्मों और टीवी से दूरी की वजह क्या है।

वैसे आपको बता दें कि मेडिटेशन के अलावा एक महान कार्य करते हैं सर्वदमन।सर्वदमन ने कहा था, ‘मैंने ‘श्रीकृष्णा’ करते वक्त ही फैसला कर लिया था कि मैं 45-47 साल की उम्र तक ही काम करूंगा। उसके बाद जीवन ने कनेक्टेड कुछ काम करूंगा।

बस फिर मुझे मेडिटेशन मिल गया। अब मैं पिछले 20 साल से वही कर रहा हूं।’इतना ही नहीं। सर्वदमन डी. बनर्जी मेडिटेशन के अलावा एक एनजीओ को भी सपोर्ट करते हैं। यह एनजीओ उत्तराखंड के स्लम एरिया में रहने वाले करीब 200 बच्चों को आजीविका कमाने में मदद कर रहा है।

साथ ही गरीबी में रहने वाले 200 बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने में सहायता कर रहा है। एनजीओ के वहां भी वह शोषित महिलाओं को आजीविका कमाने की स्किल्स सिखाने का कमा करते हैं।

हालांकि खबरों की माने तो सर्वदमन डी.बनर्जी को कहना है कि अगर उन्हें कोई बेहद चांस मिला तो वह फिल्म जगत में वापसी भी कर सकते हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Advertisement
Next Article