Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कनिका कपूर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें आई सामने, आज होगी सिंगर की बॉयफ्रेंड गौतम संग शादी!

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर जल्द ही शादी करने वाली है। 20 मई यानी आज ही कनिका कपूर अपने एनआरआई बॉयफ्रेंड गौतम संग शादी रचाएंगी। ऐसे में कनिका के प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए जिसकी झलक अब सिंगर ने फैंस के साथ शेयर की है।

04:55 PM May 20, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर जल्द ही शादी करने वाली है। 20 मई यानी आज ही कनिका कपूर अपने एनआरआई बॉयफ्रेंड गौतम संग शादी रचाएंगी। ऐसे में कनिका के प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए जिसकी झलक अब सिंगर ने फैंस के साथ शेयर की है।

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर जल्द ही शादी करने वाली है। 20 मई यानी आज ही कनिका कपूर अपने एनआरआई बॉयफ्रेंड गौतम संग शादी रचाएंगी। ऐसे में कनिका के प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए जिसकी झलक अब सिंगर ने फैंस के साथ शेयर की है। हाल ही में उनकी हल्दी सेरेमनी पूरी हुई थी, जिसमें कनिका अपने पूरे परिवार के साथ धमाल मचाती हुई नजर आई थी। 
Advertisement
हल्दी के बाद कनिका कपूर की मेहंदी सेरेमनी भी पूरे धूमधाम के साथ पूरी हो चुकी है। मेहंदी सेरेमनी की झलक कनिका कपूर ने इंस्टाग्राम पर दिखा दी है, जिसमें कनिका और उनके होने वाले पति गौतम के बीच के रोमांटिक पलों को दिखाया गया है। कनिका कपूर की मेहंदी की तस्वीरें इतनी खूबसूरत हैं कि आप आसानी से इनसे नजरें नहीं हटा पाएंगे।
घुटनों के बल बैठकर कनिका को गुलाबों का गुलदस्ता देने से लेकर डांस करने तक, ये कपल पूरी तरह एक-दूसरे के प्यार में डूबा हुआ नजर आ रहा है। लुक की बात करें तो, कनिका ने ग्रीन कलर का लहंगा पहना है, जिस पर सीक्विन का वर्क था। उन्होंने मैचिंग दुपट्टे से अपने लुक को पूरा किया। दूसरी ओर, उनके होने वाले दूल्हे राजा हरे रंग के कुर्ता-पायजामे में हैंडसम लग रहे थे।

सिंगर के फैन लगातार उनकी इन तस्वीरों पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं और उनकी शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि कनिका कपूर की यह दूसरी शादी है। पहली शादी से कनिका को तीन बच्चे हैं। बात की जाए गौतम की तो वह और कनिका कपूर एक-दूसरे को पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात की जाए तो फिल्म पुष्पा के ऊ अंटावा के हिंदी वर्जन में कनिका कपूर ने अपनी आवाज से तो चार चांद ही लगा डाले थे। बेबी डॉल, चिटियां कलाइयां और देसी लुक गानों के जरिए कम समय में ही कनिका कपूर ने हर किसी के दिल में एक खास जगह बना ली थी। 
Advertisement
Next Article