W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Pink Guava Benefits: क्या आपको भी पसंद है गुलाबी अमरुद? तो अभी जान लें इसके फायदे

08:00 AM Dec 30, 2023 IST | Yogita Tyagi
pink guava benefits  क्या आपको भी पसंद है गुलाबी अमरुद  तो अभी जान लें इसके फायदे
Pink Guava Benefits
Advertisement

Pink Guava Benefits: सभी फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, फलों को गुणों का खजाना माना जाता है सभी फलों में से एक फल गुलाबी रंग का अमरुद होता है जिसको खाने से सेहत को अनगिनत फायदे मिलते हैं। गुलाबी अमरुद हाई ब्लड शुगर मरीजों के लिए रामबाण माना जाता है। अमरुद एक तरह का नहीं बल्कि दो तरह का होता है जिसमें गुलाबी अमरुद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अमरुद सर्दियों में मिलने वाला फल है जिसका कई लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाते हैं। यदि आपको भी अमरुद बहुत पसंद है तो, आइये जानते हैं अमरुद खाने के आपको क्या फायदे होते हैं?

  • गुलाबी अमरुद खाने से सेहत को अनगिनत फायदे मिलते हैं
  • गुलाबी अमरुद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है
  • अमरुद सर्दियों में मिलने वाला फल है
  • अमरुद में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाते हैं

डायबिटीज के लिए रामबाण

अमरुद को डायबिटीज के लिए रामबाण उपाय माना जाता है। गुलाबी अमरुद में फाइबर और पानी अधिक मात्रा पाई जाती है जिससे डायबिटीज तेजी से कंट्रोल होता है। साथी ही गुलाबी अमरुद में गैस्ट्रिक समस्याओं को खत्म करने की क्षमता होती है। अमरुद खाने से ब्लड ग्लूकोज स्पाइक्स से बचाने में भी मदद करता है।

पाचन तंत्र मज़बूत बनाए

गुलाबी अमरुद खाने से पाचन तंत्र भी मज़बूत होता है। गुलाबी अमरुद में विटामिन C पाया जाता है जिससे इम्युनिटी बेहतर होती है। साथ ही इससे त्वचा संबंधी कोई रोग नहीं होता है।

बीपी करता है कंट्रोल

गुलाबी अमरुद बीपी को नियंत्रित करने के लिए भी जाना जाता है। अमरुद की इस किस्म में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है जिससे हाई बीपी में आराम मिलता है। हाई बीपी वाले मरीजों को इसका सेवन करना चाहिए।

त्वचा में निखार लाए

गुलाबी अमरुद त्वचा से दाग-धब्बे दूर करने के लिए भी जाना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, बीटा-कैरोटीन और लाइकोपीन बहुत अधिक मात्रा में मौजूद होता है जिससे त्वचा फ्री रेडिकल्स होती है और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। यह त्वचा पर पड़ने वाली झुर्रियों को भी दूर रखने में मददगार है।

मोटापा बढ़ने से रोके

गुलाबी अमरुद वजन नियंत्रित करने में भी मददगार है। इस अमरूद में पाए जाने वाला पानी और फाइबर वजन कंट्रोल करता है। साथ ही गुलाबी अमरुद में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं जिससे वजन कम होता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या खत्म करे

गुलाबी अमरुद खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या खत्म हो जाती है। अमरुद में पाया जाना वाला अघुलनशील फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या को खत्म कर देता है जिससे कई तरह की दिल की बिमारियों से बचा जा सकता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×