टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Piyush Goyal ने ट्रंप के 58% टैरिफ दावे को किया खारिज, कहा इंडिया का टैक्स केवल 7-8%

पीयूष गोयल ने ट्रंप के 58% टैरिफ दावे को बताया गलत

04:56 AM Apr 08, 2025 IST | Neha Singh

पीयूष गोयल ने ट्रंप के 58% टैरिफ दावे को बताया गलत

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को खारिज करते हुए कहा कि भारत अमेरिकी उत्पादों पर केवल 7-8% टैरिफ लगाता है, न कि 58%। उन्होंने इसे वैश्विक व्यापार मानकों के अनुरूप बताया। गोयल ने अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर लगाए गए 26% टैरिफ को अनुचित और व्यापार नियमों के खिलाफ बताया।

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान कि भारत अमेरिकी उत्पादों पर 58 प्रतिशत टैरिफ लगाता है, इन दिनों सुर्खियों में है। ट्रंप का यह दावा अमेरिका द्वारा लगाए गए 26 प्रतिशत टैरिफ को कहीं न कहीं सही ठहरा रहा था, लेकिन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस पर सफाई देकर सच्चाई उजागर कर दी है। गोयल ने 7 अप्रैल को स्पष्ट किया कि भारत अमेरिकी उत्पादों पर 58 प्रतिशत नहीं बल्कि 7-8 प्रतिशत ही शुल्क लगाता है। उन्होंने कहा कि यह शुल्क पूरी तरह वैश्विक व्यापार के मानकों के अनुरूप है और किसी भी दृष्टिकोण से अत्यधिक नहीं है।

क्या बोले पीयूष गोयल?

पीयूष गोयल ने भारत की व्यापार नीति पर भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारत अपने व्यापार संबंधों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के आधार पर संचालित करता है। उनका मानना ​​है कि भारत निष्पक्ष व्यापार प्रथाओं का पालन करने वाले देशों के साथ व्यापार समझौते कर सकता है। गोयल के अनुसार भारत ने हमेशा व्यापार नीतियों को संतुलित रखने की कोशिश की है और इसका उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।

‘नियमों के खिलाफ है अमेरिका का टैरिफ’

गोयल ने यह भी कहा कि अमेरिका ने हाल ही में भारतीय उत्पादों पर 26 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया है। उन्होंने इसे अनुचित बताया और कहा कि अमेरिका का यह कदम दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों के लिए हानिकारक हो सकता है। गोयल ने कहा, “अगर अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क लगाया है, तो यह व्यापार के नियमों के भी खिलाफ है और इसका दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।”

चीन पर निशाना साधा

इसके साथ ही गोयल ने चीन की व्यापार नीतियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चीन के अनुचित व्यापार के तरीकों से वैश्विक व्यापार में असंतुलन और समस्याएं पैदा हो रही हैं। गोयल ने यह भी स्पष्ट किया कि चीनी कार निर्माता कंपनी BYD का भारत में प्रवेश इस समय जरूरी नहीं है, क्योंकि उनके व्यापारिक तरीके भारतीय बाजार के लिए उपयुक्त नहीं हैं।

उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस सप्ताह निर्यातकों के साथ करेंगे बैठक, US tariffs पर चर्चा

Advertisement
Next Article